MS Dhoni Viral Video Rishabh Pant’s Sister Marriage: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। धोनी पहले तो हुक्का पीने को लेकर चर्चा में आ गए थे। सोशल मीडिया पर धोनी का हुक्का पीने का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स धोनी को हुक्का पीने के कारण, उनके खिलाफ हो गए थे और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे। अब धोनी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। धोनी ने ऋषभ पंत की सिस्टर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे वह चर्चा में आ गए हैं।
साक्षी पंत की सगाई में पहुंचे माही
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की बहन की सगाई में गए थे। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की सगाई 6 जनवरी को हुई थी। इस मौके पर एम एस धोनी भी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे। धोनी के अलावा भी कई क्रिकेटर भी पंत की बहन की सगाई में गए थे। सभी खिलाड़ियों ने पार्टी को खूब इंजॉय किया है। इस दौरान एम एस धोनी ने साक्षी पंत को बधाई देते हुए काफी कुछ कहा है। धोनी ने स्टेज पर चढ़कर साक्षी पंत को लेकर कुछ ऐसा बोला, जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं धोनी ने साक्षी को बधाई देते हुए क्या कहा।
धोनी ने वीडियो में क्या कहा
महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी पंत और उनके होने वाले पति को लेकर कहा कि वे बहुत खुश लग रहे हैं। अपनी शादी से वे काफी खुश हैं और उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने काफी शानदार डांस किया है। साक्षी और उनके पति दोनों काफी अच्छे हैं। माही ने आगे कहा कि मैं उन्हें आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इसके बाद धोनी ने हंसते हुए कहा कि मेरा मतलब है कि करियर के नजरिए से मैं शुभकामनाएं देना चाहता हूं। धोनी का ये कमेंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।