मोहम्मद शमी ने पूरे किए 900 विकेट, दलीप ट्रॉफी में हासिल किया बड़ा मुकाम

मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं. सेंट्रल जोन के खिलाफ शमी ने अपने करियर का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले वह छठे गेंदबाज बन गए.

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों दलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. वह ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. शमी फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं और अपनी वापसी का रास्ता घरेलू टूर्नामेंट के जरिए तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 30 अगस्त से खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन शमी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने बड़ा कारनामा किया.

विज्ञापन

शमी की ऐतिहासिक उपलब्धि

शमी ने तीनों ही प्रारूपों में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 99 फर्स्ट क्लास मैच की 186 पारियों में 379 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा 149 लिस्ट A मैच में उनके नाम 283 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 196 टी-20 मैच में उन्होंने 238 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस तरह शमी ने पेशेवर क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए.

विज्ञापन

वह पेशेवर क्रिकेट में 900 विकेट पूरे करने वाले भारत के छठे गेंदबाज भी बने. सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट हासिल करते ही ऐतिहासिक मुकाम को छू लिया.

कैसा रहा शमी का प्रदर्शन?

दलीप ट्रॉफी 2026 में शमी ने ईस्ट जोन के लिए सेंट्रल जोन के खिलाफ 16 ओवर गेंदबाजी की और 42 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस दौरान शमी ने 2.62 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए और 3 मेडन ओवर फी डाले.

विज्ञापन

सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 80.1 ओवर में 266 रनों पर ही सिमट गई. सेंट्रल जोन के लिए सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए. उन्होंने 88 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आर्यन जुयाल ने 113 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. वहीं, यश राठौड़ ने 68 गेंदों में 27 रन बनाए थे. सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला नहीं चल सका. वह 41 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए.

विज्ञापन

शमी का शानदार इंटरनेशनल करियर

मोहम्मद शमी ने अब तक भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार गेंदबाजी की है. 35 साल के शमी ने साल 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट हासिल किए हैं. वह 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा 108 वनडे मैच में उन्होंने 206 बल्लेबाजों को आउट किया है. शमी ने वनडे में भी 6 बार 5 विकेट हॉल लिया है,

इसके अलावा 25 टी-20 मैच में तेज गेंदबाज ने 27 विकेट लिए हैं. भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ