IND vs ENG: सिराज की 'मैजिकल' बॉल ने उड़ाए इंग्लिश कप्तान के होश, अंपायर को भी बदलना पड़ा फैसला!
Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज ने ओवल के मैदान पर अपनी मैजिकल बॉल से इंग्लिश कप्तान ओली पोप के होश उड़ा दिए।
Written By News24 हिंदी

Mohammad Siraj
Written By News24 हिंदी

Mohammad Siraj
Mohammad Siraj: टीम इंडिया को 224 रनों पर समेटने के बाद इंग्लिश टीम ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की। जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजी अटैक से शुरुआती 15 ओवरों में जमकर खिलवाड़ किया। 12.5 ओवर में डकेट-क्राउली ने 92 रन ठोके। डकेट को आकाशदीप ने चलता किया, तो क्राउली को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई।
हालांकि, कप्तान ओली पोप क्रीज पर आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे और 22 रन बना चुके थे। मगर तभी मोहम्मद सिराज के हाथ से निकली मैजिकल बॉल ने पोप के होश उड़ा दिए। विकेट पर पड़ने के बाद गेंद ने ऐसा काटा बदला कि इंग्लिश कप्तान सिर्फ गेंदबाज का मुंह देखते रह गए।
सिराज द्वारा फेंकी गई 25वें ओवर की 5वीं गेंद पहले ऑफ स्ंटप पर पड़ी और फिर काटा बदलते हुए एकदम से अंदर की तरफ मुड़ गई। ओली पोप इस बॉल को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद उनके पैड पर आकर लगी। सिराज और टीम इंडिया ने जोरदार अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। काफी बातचीत करने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने आखिरी एक सेकंड में रिव्यू लिया। यह रिव्यू टीम इंडिया के लिए काम कर गया और गेंद जाकर मिडिल स्टंप पर लगती हुई दिखाई दी। ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और पोप 22 रन बनाकर चलते बने।
#INDvENG#INDvsENG#ENGvIND
— Khan (@Khanmohammed12) August 1, 2025
What a ball by Siraj 🔥🔥
200th wicket in International cricket 👏👏by him
England current captain #OlliePope wicket video 👇👇pic.twitter.com/5KzfKKnN20
मोहम्मद सिराज ने ओली पोप को आउट करने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। सिराज ने सबसे ज्यादा 115 विकेट टेस्ट क्रिकेट में ही निकाले हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 71 और टी-20 में 14 विकेट दर्ज हैं।
जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दी। डकेट और क्राउली के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और दोनों ने 10 ओवर में 72 रन ठोक डाले। क्राउली ने 57 गेंदों में 64 रन ठोके, तो डकेट ने 38 गेंदों में 43 रन जड़े। क्राउली-डकेट टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस की साझेदारी जमाने वाली जोड़ी बनी। इंग्लैंड की ओर से डकेट-क्राउली भारत के खिलाफ बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी भी बन गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: