IND vs ENG: ओवल में छा गए मियां भाई! इंग्लैंड की सरजमीं पर Mohammad Siraj का ऐतिहासिक कारनामा

Mohammad Siraj: ओवल के मैदान पर मोहम्मद सिराज इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। सिराज के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है।

Mohammad Siraj

Mohammad Siraj

Mohammad Siraj: इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज मोहम्मद सिराज के लिए यादगार साबित हो रही है। लॉर्ड्स में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से खूब महफिल लूटने के बाद सिराज ओवल में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पांचवें टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद सिराज दूसरी इनिंग में भी इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। चौथे दिन की शुरुआत ही सिराज ने ओली पोप का बड़ा विकेट लेकर की है। इंग्लिश कप्तान को पवेलियन भेजने के साथ ही सिराज के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

छा गए मियां भाई

मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की धरती पर 20 से उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले महज दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने पोप का विकेट लेने के साथ ही यह खास उपलब्धि हासिल की। सिराज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इंग्लैंड में यह कारनामा सिराज के अलावा सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही कर सके हैं।

विज्ञापन

सिराज इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चौथे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने संभलकर की। ओली पोप और बेन डकेट टीम की पारी को संवारने का प्रयास करते हुए नजर आए। हालांकि, पोप को सिराज ने क्रीज पर ज्यादा टिकने का मौका नहीं दिया। 27 के स्कोर पर पोप को मियां भाई ने चलता कर दिया।

विज्ञापन

पहली पारी में भी बरपाया कहर

सिराज का प्रदर्शन ओवल टेस्ट की पहली पारी में भी कमाल का रहा था। उन्होंने 16.2 ओवर के स्पेल में 86 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे। सिराज ने ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल को पवेलियन की राह दिखाई थी। सिराज के बेहतरीन स्पेल के बूते टीम इंडिया जबरदस्त शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड की पूरी टीम को 247 रनों पर समेटने में सफल रही थी। सिराज को दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा साथ मिला था, जिन्होंने 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ