मोईन अली ने माइकल वॉन के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 साल पुराने ट्वीट पर तोड़ी चुप्पी

Moeen Ali Michael Vaughan

Moeen Ali Michael Vaughan

नई दिल्ली: क्रिकेट में नस्लवाद को लेकर हाल ही एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। जिसमें बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट में रेसिज्म की जड़ें बहुत गहरी हैं। नस्लवाद को लेकर चल रही चर्चा के बीच इंग्लिश ऑलीराउंडर मोईन अली ने पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर तंज कसा है। मोईन ने वॉन से नस्लवाद के खिलाफ अंग्रेजी क्रिकेट की लड़ाई में एक कदम आगे बढ़ाने की अपील की है। मोईन ने वॉन के एक ‘ऐतिहासिक ट्वीट’ पर पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलकर बात की है। वॉन ने करीब 6 साल पहले ट्वीट में कहा था कि मोईन को समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करने के लिए युवा मुसलमानों से पूछना चाहिए कि क्या वे आतंकवादी हैं।

विज्ञापन

वॉन ने पियर्स मॉर्गन के कॉलम का किया था समर्थन 

यूके में चैनल 4 पर प्रसारित होने वाली एक नई डॉक्यूमेंट्री ‘क्या क्रिकेट नस्लवादी है?’ में प्रजेंटर आदिल रे ने मोईन से पूछा कि वह 2017 में किए गए वॉन के ट्वीट्स के बारे में क्या सोचते हैं? दरअसल, इन ट्वीट्स में वॉन ने पहली बार इंग्लिश ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन के डेली मेल कॉलम का समर्थन किया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/adilray/status/867368520476225536?s=20

मॉर्गन ने कॉलम में यह तर्क दिया था कि मुसलमानों को स्वयं अपने समुदाय से चरमपंथी तत्वों को जड़ से उखाड़ने की जरूरत है। उस समय, रे ने ट्विटर पर वॉन से पूछा था- क्या उन्हें उम्मीद है कि मोईन मैचों के बीच मुसलमानों से यह पूछने जाएंगे कि वे आतंकवादी हैं या नहीं। वॉन ने इस पर हां में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि अगर इससे हमारे बच्चों का भविष्य और पर्यावरण एक सुरक्षित स्थान बन जाता है, तो उन्हें जाना चाहिए।

विज्ञापन

यह बहुत मूर्खतापूर्ण था

मोईन ने अब वॉन के ट्वीट्स का जवाब देते हुए कहा- यह बहुत मूर्खतापूर्ण था। हमें हमारे लिए कदम बढ़ाने के लिए उनके जैसे लोगों की जरूरत है। मुझे लगता है कि उसे भी एहसास हो गया है कि समय बदल रहा है और उन्हें खुद बदलना होगा। वॉन ने हाल ही में क्रिकेट अनुशासन आयोग (सीडीसी) की सुनवाई में ऐतिहासिक ट्वीट्स के लिए माफी मांगी है। अंततः वॉन को 2009 में एक टी20 मैच की शुरुआत से पहले अजीम रफीक और दक्षिण एशियाई मूल के तीन अन्य यॉर्कशायर खिलाड़ियों पर नस्लवादी टिप्पणी करने के आरोप से मुक्त कर दिया गया।

ब्रिटिश एशियाई खिलाड़ी किसी और से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं

डॉक्यूमेंट्री में मोईन ने आगे कहा- वहां ब्रिटिश एशियाई खिलाड़ी किसी और से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दक्षिण एशियाई खिलाड़ी को ज्यादातर समय लगभग उत्कृष्ट होना पड़ता है, खासकर एक ट्रायलिस्ट के रूप में, जबकि कभी-कभी एक श्वेत खिलाड़ी को उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करना पड़ता। उसे आसानी से साइन कर लिया जाता है।

विज्ञापन

अब लोगों के पास अपनी आवाज

मोईन ने आगे कहा- स्पष्ट रूप से मुझे रफीक के अनुभवों के लिए खेद है, लेकिन यह भी महसूस हुआ कि खेल में बदलाव की जरूरत है। मेरे लिए इससे जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वह यह है कि अब लोगों के पास अपनी आवाज है, जबकि पहले लोग कुछ भी कहने से बहुत डरते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ