MI IPL Auction 2026 Updates: विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक फिर से MI के खाते में पहुंचे, मुंबई ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2026 Updates: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का स्टेज सज चुका है, जल्द ही टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. मुंबई इंडियंस इस बार सबसे कम रकम के साथ नीलामी में उतर रही है.

WhatsApp Image 2025-12-15 at 10.17.00 PM

MI IPL Auction 2026 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज यानी मंगलवार को अबू धाबी में खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी. इस लीग की सबसे अमीर टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस (MI) भी अपने स्क्वॉड में कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए ऑक्शन में बोली लगाएगी. हैरानी की बात ये है कि MI इस बार ऑक्शन में सबसे कम बजट के पर्स के साथ उतर रही है. इसकी एक वजह ये भी है कि मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने कई खिलाड़ियों को महंगे दामों पर रिटेन किया है, वहीं 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. MI के पर्स में सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये बचे हैं, इतनी ही रकम में उसे अपने 5 खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगानी होगी.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने किसे किया रिटेन?

आईपीएल की सबसे चर्चित टीम मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने पर्स से काफी पैसे पुरानी टीम को रिटेन करने में खर्च कर दिए थे. यही वजह है कि IPL की नीलामी में MI फ्रेंचाइजी सबसे कम बजट के साथ पहुंची थी. अगले साल मुंबई की तरफ से 17 पुराने खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनके नाम आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं.

विज्ञापन
  1. हार्दिक पांड्या
  2. रोहित शर्मा
  3. तिलक वर्मा
  4. रयान रिकलेटन
  5. रॉबिन मिंज
  6. राज बावा
  7. रघु शर्मा
  8. मिचेल सेंटनर
  9. कॉर्बिन बॉश
  10. नमन धीर
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. ट्रेंट बोल्ट
  13. अल्लाह गफनजर
  14. अश्विनी कुमार
  15. दीपक चाहर
  16. विल जैक्स
  17. सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस (MI) के ट्रेड प्लेयर्स- शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर

MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

मुंबई इंडियंस ने अपने 8 प्लेयर्स को इस वर्ष रिलीज भी किया है, जिसने कई बड़े नाम शामिल हैं. मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों की जगह नीलामी में कई नए प्लेयर्स पर अपना दांव खेला, वो भी कम बजट के साथ.

विज्ञापन
  1. बेवोन जैकब्स
  2. कर्ण शर्मा
  3. लिजाद विलियम्स
  4. मुजीब उर रहमान
  5. रीस टॉपले
  6. कृष्णन श्रीजीत
  7. सत्यनारायण राजू
  8. विग्नेश पुथुर

LIVE UPDATES

MI IPL Auction 2026 Live Updates: मयंक रावत को MI ने खरीदा

मयंक रावत को मुंबई इंडियन्स ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: अथर्व अंकोलेकर MI का बने हिस्सा

अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: मोहम्मद इजहर हुए MI की टीम में शामिल

मोहम्मद इजहर को MI ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: 7 खिलाड़ियों पर अब तक खर्च हुए 41.2 करोड़

अब तक 7 खिलाड़ी 41.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: मुंबई के खाते में आए क्विंटन डिकॉक

विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक फिर से MI के खाते में पहुंचे, मुंबई ने इतने करोड़ में खरीदा

MI IPL Auction 2026 Live Updates: मुंबई इंडियंन्स का खाता खाली, अभी तक किसी खिलाड़ी पर नहीं लगाई बोली

मुंबई इंडियंन्स ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं लगाई बोली.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: शुरू हुआ ऑक्शन का खेल

टीमें अबू धाबी के एतिहाद में आईपीएल 2026 के लिए शुरू हुई नीलामी. खिलाड़ी, कोच और मालिक अपनी-अपनी सीटों पर बैठ गए हैं.

MI IPL Auction 2026 Live Updates: ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर होगी MI की नजर

मुंबई इंडियंस भी ऑक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. पांच बार की चैंपियन टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार कर ली है और यहां तक ​​कि ज्यादातर बैकअप खिलाड़ी भी मौजूद हैं. रयान रिकेल्टन के लिए एक वैकल्पिक खिलाड़ी और एक भारतीय स्पिन गेंदबाज उनकी मुख्य जरूरतें होंगी.

MI की इन खिलाड़ियों पर होगी नजर- क्विंटन डी कॉक, जॉनी बेयरस्टो, फिन एलन, सलिल अरोरा, सरफराज खान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ