सेमी फाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी की लिस्ट आई सामने, 2 भारतीय भी शामिल
World Cup 2023. सेमी फाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी का ऐलान हो गया है। लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल हैं।
Edited By News24 हिंदी

भारतीय क्रिकेट टीम।
Edited By News24 हिंदी

भारतीय क्रिकेट टीम।
ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप चरण के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। 15 नवंबर से अब सेमी फाइनल की भिड़ंत शुरू होगी। टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों अहम मुकाबलों से पूर्व आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी का ऐलान कर दिया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में रॉड टकर अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। यह उनके वनडे करियर का 100वां मुकाबला भी होगा। इसके अलावा दूसरे अंपायर के रूप में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ उनका साथ देंगे। वहीं थर्ड अंपायर की भूमिका में जोएल विल्सन और फोर्थ अंपायर के रूप में एड्रियन होल्डस्टॉक नजर आएंगे। मैच रेफरी की भूमिका एंडी पायक्राफ्ट अदा करेंगे।
And then there were four…🤩
Who will be at the top of the podium on November 19?#CWC23 pic.twitter.com/i2SQ8Q7vsq
— ICC (@ICC) November 13, 2023
मैदानी अंपायर: रॉड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ
थर्ड अंपायर: जोएल विल्सन
फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
मैच रेफरी: एंडी पायक्राफ्ट
मैदानी अंपायर: रिचर्ड केटलबरो और नितिन मेनन
थर्ड अंपायर: क्रिस गैफनी
फोर्थ अंपायर: माइकल गॉफ
मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: