IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने नई जर्सी का किया अनावरण, जय शाह और गौतम गंभीर रहे मौजूद, देखें वीडियो

IPL 2023 Lucknow Super Giants Jersey

IPL 2023 Lucknow Super Giants Jersey

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक नए रुप में दिखने वाली है। टीम ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। डार्क ब्लू रंग की इस जर्सी को कुनाल रावल ने डिजाइन किया है। जर्सी के लांच इवेंट में टीम के कप्तान लोकेश राहुल , मेंटोर गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत टीम के कई प्लेयर्स मौजूद रहे।

अहमदाबाद में हुआ बड़ा इवेंट

लखनऊ सुपर जायंट्स अपना दूसरा सीजन खेलने वाली है और इसके लिए टीम ने अपनी जर्सी में काफी बदलाव किए हैं। टीम द्वारा नई जर्सी का लॉन्च इवेंट काफी बड़े लेवल पर आयोजित किया गया। इसका आयोजन अहमदाबाद में किया गया क्योंकि केएल राहुल इस समय वहीं हैं और जय शाह भी वहां पर ही मौजूद थे। इस इवेंट के लिए लखनऊ ने पहले से फैंस में उतसुकता बड़ा दी थी।

कैसी है टीम की नई जर्सी ?

टीम की नई जर्सी दर्ज नीले रंग की है। पिछली बार जर्सी हलके नीले रंग में थी। कई बदलाव इस जर्सी में किए गए हैं। इस जर्सी को कुणाल रावल ने डिजाइन किया है। लखनऊ द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो में केएल राहुल के नाम की नंबर 1 जर्सी दिखाई दे रही है जो कि बेहद शानदार नजर आ रही है। बता दें कि पहले सीजन में लखनऊ की टीम को उनकी जर्सी के लिए खूब ट्रोल किया गया था।

LSG Team for IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम इस प्रकार है:-

आयुष बडोनी, केएल राहुल, काइल मेयर, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, दीपक हूडा, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौथम, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, निकोलस पूरण, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, नवीन उल हक़, रवि बिश्नोई, रोमरिया शेफर्ड, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ