‘वो एक बेस्ट कप्तान है…’, इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरी उनकी बहन

Shreshta Iyer backs Shreyas: टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर उनके बचाव में उतर आई हैं. ताजा पॉडकास्ट में उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-07-09T123055.993

Shreshta Iyer backs Shreyas: टीम इंडिया का इंग्लैंड के दौरे पर प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक रहा है. टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं की है. एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है तो वहीं 2 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इससे पहले आयरलैंड के दौरे पर भी उनकी कप्तानी में टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसी बीच अब श्रेयस की बहन श्रेष्ठा उनके बचाव में उतर आई हैं. 

विज्ञापन

श्रेयस के बचाव में उतरी उनकी बहन 

फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू में श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, शुभमन गिल हो, विराट कोहली तो लीजेंड, रोहित शर्मा लीजेंड, सचिन तेंदुलकर लीजेंड. ये लोगों ने भी काफी सारे मैच हारे हैं, लेकिन अगर आप श्रेयस…श्रेयस ही बोलते रहोगे तो शायद आपको कुछ दिक्कत है. मुझे लगता है कि बहुत खास है. उसकी पर्सनेलिटी अलग है. उसके पास देने के लिए बहुत कुछ है. उसके जितना और किसी के पास नहीं है. जल्द ही उनका समय आने वाला है. वो टाइम बहुत जल्द आएगा जब सब बोलेंगे श्रेयस इंडिया के लिए एक सबसे अच्छे कप्तान हैं.”

विज्ञापन

कप्तान के तौर पर खराब शुरुआत

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. उनके ऊपर काफी दबाव था क्योंकि वो एक विश्व विजेता टीम के कप्तान बने थे. अभी तक वो मैनेजमेंट और फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं. हर किसी को इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की वापसी की इंतजार है. फिलहाल, टीम 3 मैचों में से 2 हार के बाद पिछड़ रही है. टीम इंडिया को अगर सीरीज बचानी है तो अगले 2 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. अगर टीम जीत दर्ज करती है तो श्रेयस अय्यर भी आलोचकों को जवाब दे पाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ