क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लद्दाख में 11,800 फीट की ऊंचाई पर बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम

New Stadium in Ladakh: भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में है. अब भारत में जल्द ही सबसे ऊंचा स्टेडियम बनने जा रहा है. लद्दाख में 11800 फीट ऊपर यह मैदान बनने जा रहा है.

New Stadium Planned in ladakh

लेह से 17 किलोमीटर दूर बनेगा नया स्टेडियम (Image: AI Generated)

New Stadium in Ladakh: भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. समुद्र तल से 11,800 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में स्टेडियम बनाने का प्लान तैयार कर लिया गया है. लद्दाख में क्रिकेट की बुनियाद मजबूत करने और नए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है. हिमाचल प्रदेश में 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्टेडियम है, लेकिन अब उससे भी ऊंचाई पर क्रिकेट का मैदान तैयार होने जा रहा है. इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी लद्दाख को फायदा होगा.

विज्ञापन

लद्दाख में बनेगा स्टेडियम

लद्दाख में लेह के पास थिक्से इलाके में क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने की प्लानिंग हो रही है. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड तैयार किया जाने वाला है. लद्दाख प्रशासन ने स्टेडियम तैयार करने की योजना बना ली है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम रणबीरपुर क्रिकेट स्टेडियम हो सकता है.

विज्ञापन

प्रशासन का लक्ष्य लद्दाख में खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करना है. खिलाड़ियों के पास अभ्यास करने और क्रिकेट बोर्ड के पास घरेलू स्तर पर मैच कराने के लिए अच्छा विकल्प उपलब्ध रहेगा.

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित स्टेडियम से पर्यटन के मामले में भी सरकार को फायदा हुआ. लद्दाख में क्रिकेट स्टेडियम बनने से अधिक से अधिक नए पर्यटक भी आकर्षित होंगे. स्टेडियम को बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के फैंस क्रिकेट का आनंद लेने के लिए लद्दाख आएं. लेह से इस स्टेडियम की दूरी लगभग 17 किलोमीटर बताई जा रही है. हालांकि, लद्दाख के मौसम को देखते हुए गर्मियों में ही इस स्टेडियम में बड़े स्तर पर कोई मैच संभव हो पाएगा.

विज्ञापन

भारत के पास है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम

भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम बनने जा रहा है, जो अपने आप में खास उपलब्धि होगी. भारत के पास पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. 2015 में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम को तोड़कर फिर से बनाने का काम शुरू किया गया और फरवरी 2020 में स्टेडियम का उद्घाटन हुआ. इसका नया नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है और यहां 1,32,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इसी वजह से यह साइज के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. इसने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को पीछे छोड़ दिया, जहां 1,00,024 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. अब भारत के पास लद्दाख में एक और अनोखा स्टेडियम होगा.

विज्ञापन

Source: CNBC-TV18.com

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ