IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर, नया स्क्वाड आया सामने

Sri Lanka Squad: भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका ने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. 3 खिलाड़ियों को उन्होंने टीम से बाहर कर दिया है. आइए दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका के स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

srilanka team

निशान मदुष्का समेत 3 खिलाड़ी हुए श्रीलंकाई स्क्वाड से बाहर (Image: ANI)

Sri Lanka Squad: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. यह सीरीज का आखिरी मैच है और अभी टीम इंडिया 1-0 से आगे है. श्रीलंका को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए टीम इंडिया को हराने की सख्त जरूरत है. इसी वजह से उन्होंने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे को टीम में जगह मिली है. दिनेश चांदीमल और पथुम निसांका उपलब्ध नहीं थे, जिस वजह से इन दोनों की जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया.

विज्ञापन

श्रीलंका ने किया स्क्वाड में बड़ा बदलाव

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का खुलासा कर दिया है. धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में ओपनर पूरी तरह बदल गए हैं. पथुम निसांका उपलब्ध नहीं हैं, वहीं चयनकर्ताओं ने सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का को भी बाहर कर दिया है, जिन्होंने पहले टेस्ट में सिर्फ 6 रन बनाए थे. इसके अलावा, स्क्वाड से स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रमेश मेंडिस और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुष्का का भी पत्ता कट गया है.

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कमिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अरच्चिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायका, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.

विज्ञापन

कब शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीता था पहला टेस्ट

टीम इंडिया ने गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच में धमाल मचाया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 462 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त थी और दूसरी पारी में उन्होंने 193 रन बनाए. श्रीलंका को इसी वजह से 372 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए और 206 रन पर ऑलआउट हो गए. भारतीय टीम ने 165 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. श्रीलंकाई टीम ने अब स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में वह कमबैक करने में सफल हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

Source: Cricinfo

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ