---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

DC vs KKR: फिन एलन के तूफानी शतक के साथ कोलकाता ने लगाया जीत का चौका, पस्त हुई दिल्ली

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान में एक लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 2 जरूरी अंक हासिल कर लिए.

---विज्ञापन---

Kolkata Knight Riders Beats Delhi Capitals By Wickets: आईपीएल 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ केकेआर ने प्वॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ डीसी को पछाड़कर 7वीं पोजीशन हासिल की है. इस शिकस्त के बाद मेजबान टीम की प्लेऑफ की रेस बेहद मुश्किल गई है.

DC की फ्लॉप बैटिंग

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. डीसी के ओपनर पथुम निसांका (50 रन) और केएल राहुल (23 रन) अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई. नीतीश राणा (8 रन), समीर रिजवी (3 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) और अक्षर पटेल (11 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अशुतोष शर्मा 39 रन बनाकर डीसी के टोटल स्कोर को 142/8 तक पहुंचने में मदद की. गेंदबाजी की बात करें तो केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़, सुनील नरेल और कैमरून ग्रीन ने 1-1 शिकार किए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रियान पराग-युजवेंद्र चहल के ई-सिगरेट कांड के बाद BCCI का एक्शन, IPL 2026 की बीच बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

शुरुआती झटकों के बाद संभली KKR

143 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान को पहला झटका तब लगा जब कप्तान अजिंक्य रहाणे महज 13 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. तीसरे नंबर पर आए अंगकृष रघुवंशी महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन ओपनर फिन एलन ने अपनी रफ्तार नहीं रोकी और लगातार बाउंड्रीज लगाते रहे. उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.76 रहा. कैमरून ग्रीन ने नाबाद 33 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया और 14.2 ओवर में टीम को स्कोर 147/2 तक पहुंचा दिया. दिल्ली की तरफ से इकलौता विकेट अक्षर पटेल को मिला.

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2026 10:33 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola