'टीम इंडिया में पंत की जगह लेने का हकदार है ये खिलाड़ी', केविन पीटरसन का बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

Kevin Pietersen said Jitesh Sharma as Rishabh Pant's replacement
Edited By Bhoopendra Rai

Kevin Pietersen said Jitesh Sharma as Rishabh Pant's replacement
Kevin Pietersen: भारतीय टीम को इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साथ वनडे विश्वकप भी खेलना है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत इन बड़े टूर्नामेंट को मिस करेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पंत को ठीक होने वाले में करीब एक साल का वक्त लगेगा। इससे पहले वनडे विश्वकप होना है और उसके लिए टीम इंडिया को पंत का रिप्लेसमेंट खोजना है।
इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी रहे केविन पीटरसन मानना है कि भारत के पास पंत का रिप्लेसमेंट तैयार है। उन्होंने पंत की जगह लेने के लिए पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे जितेश शर्मा को हकदार बताया है। उन्हें जितेश की जमकर तारीफ भी की है।
पीटरसन ने अपने एक लेख में लिखा कि ‘भारत के पास ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट तैयार है, जितेश शर्मा, पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज भी कुछ खास हैं। मुझे लगता है अगर पंत लंबे समय तक बाहर रहने वाले हैं तो जितेश वह खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया में पंत की जगह ले सकते हैं।
केविन पीटरसन ने जितेश की मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को खेली सिर्फ 7 बॉल में उनके 25 रन की मैच विनिंग पारी की तारीफ की। इस पारी में जितेश ने 4 छक्के लगाए थे। जिसकी मदद से पंजाब की टीम 214 रन तक पहुंच सकी थी। पंजाब ने उस मैच में मुंबई को 13 रनों से हराया था।
29 साल के जितेश शर्मा महाराष्ट्र के अमरावती से आते हैं। दाएं हांथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले सीजन साल 2022 में 163.34 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए थे। इस सीजन भी वह कमाल के फॉर्म में हैं। जितेश ने अब तक खेले गए 7 मैचों में 145 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में कुल 19 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 379 रन बनाए हैं। वह एक बढ़िया विकेटकीपर के साथ क्लीन हिटिंग भी करने के लिए जाने जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: