Jason Holder: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर हाल ही में सामने आई थी. वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने ऐलान किया था कि होल्डर ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और अब वो टेस्ट पर फोकस करने वाले हैं. 34 साल की उम्र में जेसन का वनडे क्रिकेट को अलविदा कहना फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा. अब डैरेन सैमी ने साफ कर दिया कि होल्डर के रिटायरमेंट की खबर गलत है और उन्होंने अपनी इस गलती के लिए फैंस से माफी मांगी.
डैरेन सैमी ने किया था बड़ा ऐलान
12 जुलाई को डैरेन सैमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जेसन होल्डर वनडे से रिटायर हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘जेसन होल्डर टेस्ट क्रिकेट के प्लान्स का हिस्सा हैं. मुझे पता है कि वो वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी खेलते हैं. इसी वजह से वह पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट भी खेलेंगे.
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, BCCI इस शर्त पर दोबारा देगी मौका!
सैमी ने बयान से लिया यू-टर्न
डैरेन सैमी ने अब अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए बताया कि होल्डर अभी वनडे से रिटायर नहीं हुए हैं, बल्कि ब्रेक पर हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हाल ही में ‘द स्कूप’ पर जेसन होल्डर के वनडे करियर को लेकर कही गई बातों पर सफाई देना चाहता हूं. मैं यह बात साफ करना चाहूंगा कि मैंने गलती से बोल दिया था कि वो वनडे से रिटायर हो गए हैं. मैंने शब्दों के चयन में गलती कर दी.’
सैमी ने आगे कहा, ‘मैं जेसन, क्रिकेट वेस्टइंडीज और अपने सभी फैंस से कन्फ्यूजन पैदा करने के लिए माफी मांगना चाहूंगा. सही शब्द यह होंगे कि जेसन ने अभी वनडे से ब्रेक लिया है. वो इस प्रारूप से रिटायर नहीं हुए हैं. वह हमारी टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे और चयन को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज की उनसे बात होती रहेगी. मैं एक बार फिर गलती के लिए क्षमा मांगता हूं. ‘
ये भी पढ़ें:- T20I सीरीज में ‘बेइज्जती’ कराने के बाद अब ODI भी खेलेंगे ये 8 खिलाड़ी! इंग्लैंड के खिलाफ पलटवार का मौका
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
46 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines