सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, BCCI इस शर्त पर दोबारा देगी मौका!

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कमी टीम इंडिया में साफ तौर पर खल रही है. उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली. फैंस सूर्या को वापस टीम इंडिया में देखना चाहते हैं. अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Suryakumar Yadav

सूर्या का कमबैक संभव! (Image: AI Generated)

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में भारतीय T20I टीम संघर्ष करती नजर आई है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम को पिछले दो साल में एक भी सीरीज में हार नहीं मिली थी लेकिन अब भारतीय T20I टीम संघर्ष कर रही है. ऐसे में फैंस सूर्या को टीम में वापस लाने की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी सूर्या की वापसी संभव है.

सूर्या की एक शर्त पर होगी वापसी!

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद बताया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव की वापसी अब मुश्किल है. दरअसल, भारतीय टीम ने फ्यूचर को देखते हुए सूर्या को बाहर करने और नई टीम के साथ उतरने का फैसला किया था. टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव के पास अभी भी टीम इंडिया में वापसी का चांस है. BCCI ने अभी भी उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया है लेकिन उनकी वापसी के लिए एक शर्त है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करनी होगी और अपनी IPL टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी रन बनाने होंगे. अजित अगरकर के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी सूर्या को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर दूसरा मौका दे सकती है. युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी से दोबारा कमबैक किया है. सूर्या भी उसी राह पर निकल सकते हैं.

सूर्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने किया संघर्ष

सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने के बाद श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया. श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार हार का सामना करना पड़ा. 2-0 से भारतीय टीम का सूपड़ा साफ हो गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से हार मिली. साफ तौर पर टीम इंडिया को सूर्या की कमी खली है. देखना होगा कि MI का ये स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर दोबारा सिलेक्टर्स की नजरों में आ पाता है या नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ