---विज्ञापन---

T20I सीरीज में ‘बेइज्जती’ कराने के बाद अब ODI भी खेलेंगे ये 8 खिलाड़ी! इंग्लैंड के खिलाफ पलटवार का मौका

Team India: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज हारने वाले 8 खिलाड़ी अब वनडे श्रृंखला भी खेलेंगे. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को T20I सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दूसरी सीरीज में हार मिली. अब इंग्लैंड में हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए भारत की वनडे टीम मैदान पर उतरेगी. 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. भारत की वनडे टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो T20I स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, वहीं 8 प्लेयर्स हैं जो टी20 सीरीज के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे भी खेलने उतरेंगे.

1. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर T20I टीम के कप्तान हैं और अब वनडे सीरीज में भी वो खेलते हुए नजर आए हैं. वो वनडे में भारत के उपकप्तान हैं. T20I सीरीज में बल्ले से उनका प्रदर्शन अच्छा था और उन्हें अब ये फॉर्म वनडे सीरीज में जारी रखनी होगी.

---विज्ञापन---

2. ईशान किशन

ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ा था और इंग्लैंड के खिलाफ T20I में भी अच्छी बल्लेबाजी की. अब वनडे सीरीज में भी किशन से उम्मीद होगी.

3. अक्षर पटेल

अक्षर पटेल भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वो प्रभावित नहीं कर पाए. अब वनडे सीरीज में पटेल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

---विज्ञापन---

4. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह का इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में औसत प्रदर्शन था. अब वनडे श्रृंखला में उन्हें जसप्रीत बुमराह का साथ मिलेगा. ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है.

ये भी पढ़ें:- 6 मैच, 0 जीत… श्रेयस अय्यर की फूटी किस्मत! कैसा था 6 मैचों के बाद रोहित, धोनी समेत दिग्गज कप्तानों का रिकॉर्ड?

---विज्ञापन---

5. प्रिंस यादव

प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. अब वनडे सीरीज में भी प्रिंस को मौका मिला है और उन्हें यहां अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

6. शिवम दुबे

शिवम दुबे को नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है. T20I में वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन वनडे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है.

---विज्ञापन---

7. वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में गेंद और बल्ले से निराश किया. हालांकि, अब उनके पास वनडे में खुद को साबित करने का मौका है.

8. प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा T20I टीम का हिस्सा थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे. कृष्णा ने आखिरी वनडे में 5 विकेट हॉल लिया था और अब उनसे दोबारा ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 2027 के वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे गौतम गंभीर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

First published on: Jul 13, 2026 03:40 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola