'हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया', चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर सचिन तेंदुलकर ने वैज्ञानिकों के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
Edited By Bhoopendra Rai

Sachin Tendulkar
Edited By Bhoopendra Rai

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar: 14 जुलाई को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी (इसरो) ने चंद्रयान 3 लॉन्च किया है। दोपहर 2 जकर 35 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया है। इसके बाद से ही इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी भी हमारे वैज्ञानिकों के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।
50 वर्षीय सचिन ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘इसरो के पे-लोड में 1.4 अरब भारतीयों के सपने, गर्व और विश्वास है। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हम सभी के दिलों को गर्व से चौड़ा कर रहा है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई। सभी भारतीयों के लिए एक यादगार दिन। जय हिन्द’।
https://twitter.com/sachin_rt/status/1679791343022010369?s=20
14 जुलाई यानी शुक्रवार को चंद्रयान-3 अपनी 3.84 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकल चुका है। चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट 179 किलोमीटर ऊपर तक ले गया, फिर उसने चंद्रयान-3 को आगे की यात्रा के लिए अंतरिक्ष में धकेल दिया। इस काम में रॉकेट को मात्र 16:15 मिनट लगे।
23-24 अगस्त के बीच किसी भी समय यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मैंजिनस-यू (Manzinus-U) क्रेटर के पास उतरेगा। उसे चंद्रमा पर पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे। इस मौके पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्च के बाद कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: