Ishan Kishan को करना होगा अभी और इंतजार… Asia Cup की टीम में नहीं मिलेगी जगह! जानें क्या है वजह

Ishan Kishan Asia Cup: ईशान किशन का सिलेक्शन एशिया कप 2025 की टीम में बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। वह लगभग दो साल से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं।

Ishan Kishan

Ishan Kishan

Ishan Kishan Asia Cup 2025: ईशान किशन को टीम इंडिया की जर्सी में लौटने के बाद अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। एशिया कप 2025 की टीम में ईशान का सिलेक्शन काफी मुश्किल नजर आ रहा है। माना जा रहा था कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी के बाद ईशान जल्द ही भारतीय टीम में कमबैक कर लेंगे।

विज्ञापन

हालांकि, ईशान के नाम पर सिलेक्टर्स विचार तक नहीं कर रहे हैं। उम्मीद थी कि एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज को चांस मिल सकता है, लेकिन इसके आसार अभी बेहद कम नजर आ रहे हैं। क्या है वजह वो आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन

संजू सैमसन पहली चॉइस

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से कम से कम टी-20 फॉर्मेट में तो संजू सैमसन भारतीय टीम के विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बन चुके हैं। संजू को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बतौर ओपनर भी आजमाया जा रहा है। एशिया कप का फॉर्मेट भी टी-20 है ऐसे में सैमसन कीपर के तौर पर सिलेक्टर्स की पहली चॉइस हो सकते हैं।

बैकअप में भी ऑप्शन मौजूद

संजू सैमसन के साथ-साथ बैकअप के तौर पर भी सिलेक्टर्स के पास कुछ अच्छे विकेटकीपर्स मौजूद हैं। इस लिस्ट में पहला नाम जितेश शर्मा का है, जबकि ध्रुव जुरैल को भी आजमाया जा चुका है। वहीं, केएल राहुल भी एक विकल्प हैं, जो वनडे में कीपर की भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि ईशान के लिए एशिया कप की टीम में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन

लंबे समय से बाहर चल रहे ईशान

ईशान किशन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, वह 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना लास्ट गेम 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे थे। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में ना खेलने की वजह से ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में ईशान का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 354 रन ठोके थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ