'रजत पाटीदार को लाओ', 3 हार के बाद उठी टीम इंडिया में बदलाव की मांग, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Rajat Patidar: टीम इंडिया को पिछले 4 मैचों में से तीन में हार मिली है और अब टीम के कॉम्बिनेशन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने की मांग रख दी है.

Rajat Patidar

रजत पाटीदार को टीम में लाने की हुई मांग (Image: AI Generated/Edited)

Rajat Patidar: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, वहीं दूसरा मैच इंग्लिश टीम ने जीता. टीम इंडिया को पिछले 4 मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और उन्हें तीन हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने रजत पाटीदार को टीम इंडिया में लाने की मांग की.

विज्ञापन

‘रजत पाटीदार को टीम इंडिया में लाओ’

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच इरफान पठान ने X पर पोस्ट डालते हुए रजत पाटीदार को टीम में लाने की मांग उठाई. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज काफी हैं और राइट हैंड बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम में शामिल करना एक अच्छा विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

इरफान ने कहा, ‘भारतीय T20 टीम में अभी बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या एक बड़ा कारण है कि टीम इंडिया को रजत पाटीदार की तरफ देखना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि उन्हें मौका मिले. अभी टी20 वर्ल्ड कप में बहुत समय है. ऐसे में टीम इंडिया के पास प्रयोग करने के लिए काफी समय है.’

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर 14 रन बनाए, लेकिन क्या सचिन तेंदुलकर ने पहले मैच में जड़ा था शतक? हैरान कर देगा जवाब!

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में मचाया था कोहराम

IPL 2026 में रजत पाटीदार ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचाया. RCB के कप्तान ने 15 मैच खेले और 501 रन बनाए. उन्होंने 41.75 के औसत से बल्लेबाजी की और 5 अर्धशतक जड़े. रजत ने 192.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और RCB को लगातार दूसरे साल ट्रॉफी जिताने में उनका बड़ा किरदार रहा. इसके बाद से उनके टीम इंडिया में कमबैक की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. अब इरफान पठान ने रजत को टीम में लाने की मांग रख दी है. देखना होगा कि पाटीदार को भविष्य में मौका मिलता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ