वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर 14 रन बनाए, लेकिन क्या सचिन तेंदुलकर ने पहले मैच में जड़ा था शतक? हैरान कर देगा जवाब!

Sachin Tendulkar & Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मैच निराशाजनक साबित हुआ. वो सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आइए जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच में कितने रन बनाए थे.

vaibhav sooryavanshi sachin tendulkar
1 / 6
Pic Credit- X

Sachin Tendulkar & Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था और वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला. वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले में 14 रन बनाकर आउट हो गए. वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. कई लोग उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हैं. आइए जानते हैं कि सचिन ने अपने डेब्यू मैच में कितने रन बनाए थे. (Image: Twitter/X and Instagram/sachintendulkar)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू पर नहीं खेल पाए बड़ी पारी

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू पर नहीं खेल पाए बड़ी पारी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में दूसरे T20I मैच में डेब्यू किया. इस मैच में वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने दो छक्के जड़े. विल जैक्स की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में वो आउट हो गए. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी कैसे बने?

वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी कैसे बने?3 / 6

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था, जबकि वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल 99 दिन है. वो भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा मेंस क्रिकेटर बन गए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने कब किया था डेब्यू?

सचिन तेंदुलकर ने कब किया था डेब्यू?4 / 6

सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को डेब्यू किया था. वो पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का पहला मैच खेलते हुए नजर आए थे. इस टेस्ट मैच का आयोजन पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था. (Image: Instagram/sachintendulkar)

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने डेब्यू मैच में बनाए थे कितने रन?

सचिन तेंदुलकर ने डेब्यू मैच में बनाए थे कितने रन?5 / 6

सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 15 रन बनाए थे. दूसरी पारी में सचिन को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और मैच ड्रॉ हो गया. हालांकि, सचिन ने बाद में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया. (Image: Instagram/sachintendulkar)

सचिन बने इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी

सचिन बने इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी6 / 6

सचिन तेंदुलकर भले ही पहले मैच में फ्लॉप रहे लेकिन आज उनका नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. वैभव सूर्यवंशी की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन वो भविष्य में अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं. (Image: Instagram/sachintendulkar)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन