'टीम इंडिया में इस प्लेयर के साथ हुई नाइंसाफी', फ्लॉप शो के बावजूद अब जल्द कमबैक करने का दावा

Irfan Pathan On Sanju Samson: अपनी खराब फॉर्म से स्ट्रगल करते संजू सैमसन को इरफान पठान का साथ मिला है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि सैमसन के साथ टीम मैनेजमेंट ने पिछले साल नाइंसाफी की थी, उन्हें उम्मीद है कि विकेटकीपर-बैटर जरूर कमबैक करेंगे.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

Irfan Pathan Backs Sanju Samson: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ टीम मैनेजमेंट ने अच्छा सलूक नहीं किया जब शुभमन गिल की टी20 सीरीज में वापसी के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर अपनी जगह खाली करनी पड़ी. एशिया कप 2025 से पहले सिलेक्टर्स की तरफ से गिल को उप-कप्तान के तौर पर वापस लाने के बाद इस बल्लेबाज ने खुद को मिडिल ऑर्डर में खो दिया.

विज्ञापन

अच्छी फॉर्म के बावजूद मिला ऐसा सिला

संजू सैमसन ने 2024 में तीन शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा के साथ टॉप ऑर्डर में ऊंची उड़ान भर रहे थे. हालांकि मिडिल ऑर्डर में स्विच करने के बाद उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया, और खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर पाया. लेकिन शुभमन गिल ने भी एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्ट्रगल किया, फिर चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले अपने पुराने फॉर्मूले पर वापस लौटने का फैसला किया.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम में वापसी का मौका

टॉप ऑर्डर में अपनी जगह को वापस लेने के बावजूद संजू सैमसन संघर्ष कर रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप से पहले दबाव में हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टी20 मैचों में महज 40 रन बनाए हैं, जिसमें एक गोल्डन डक भी शामिल है. हालांकि तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले में उनके पास वापसी का मौका होगा.

विज्ञापन

‘संजू के साथ गलत हुआ’

इरफान पठान ने कहा कि एशिया कप से पहले संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर हटाना उनको लेकर अनफेयर था, और उम्मीद है कि वो जल्द ही रनों के बीच वापस आ जाएंगे. उन्होंने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘निजी तौर पर मैं संजू सैमसन को कुछ रन बनाते हुए देखना चाहूंगा और वो लंबे समय से वहां मौजूद है, क्योंकि जो हुआ वो उसके साथ सही नहीं था, है ना? अगर सैमसन रन नहीं बनाते हैं और टीम मैनेजमेंट उनकी जगह ईशान किशन को टीम में लाता है, तो आप उस फैसले को समझ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ