क्रिकेट जगत में आयरलैंड का कोहराम, टीम इंडिया के बाद इस देश को भी बुरी तरह हराया, खत्म हुआ 17 साल का सूखा

Ireland Created History: आयरलैंड मेंस टीम ने 26 जून को भारतीय टीम को हराया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड की वुमेंस टीम ने 27 जून को कमाल कर दिया. उन्होंने वेस्टइंडीज को हराकर 17 साल का सूखा खत्म किया.

Ireland Created History

आयरलैंड ने मचाया कोहराम (Image: Twitter/X)

Ireland Created History: आयरलैंड ने क्रिकेट जगत में कोहराम मचा दिया है. 26 और 27 जून उनके लिए सबसे यादगार दिनों में शामिल हो गए हैं. पहले आयरलैंड की मेंस टीम ने टीम इंडिया को क्रिकेट इतिहास में पहली बार हराया. अब उनकी महिला टीम ने वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए खतरनाक दिख रही वेस्टइंडीज को हरा दिया. पिछले 48 घंटे आयरलैंड क्रिकेट के नाम रहे हैं. महिला टीम ने इस जीत के साथ 17 साल का जीत का सूखा भी समाप्त कर दिया और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को आयरलैंड ने हराया

आयरलैंड और भारत की मेंस टीम के बीच बेलफास्ट में सीरीज का पहला T20I मैच खेला गया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया मात्र 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और आयरलैंड ने 34 रन से जीत दर्ज की. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड ने पहली बार भारतीय टीम को हराया.

विज्ञापन

वुमेंस टीम ने वेस्टइंडीज को हराया

मेंस टीम की 26 जून को बड़ी जीत के बाद 27 जून को आयरलैंड की वुमेंस टीम ने भी इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम ने 18.1 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.

ओर्ला प्रेंडरगास्ट की 63 रन की पारी ने आयरिश महिला टीम के लिए जीत की राह आसान की. आयरलैंड ने 2009 में पहला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप खेला था और 2026 में आखिरकार उन्हें इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत मिली. इसी के साथ उन्होंने 17 साल का जीत का सूखा खत्म किया.

विज्ञापन

आयरलैंड के पास इतिहास रचने का मौका

26 और 27 जून आयरलैंड क्रिकेट के लिए यादगार रहे. अब वो 28 जून को भी इतिहास के पन्नों में दर्ज करा सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में T20I सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जाने वाला है. आयरलैंड 1-0 से सीरीज में आगे चल रही है. भारत अगस्त 2023 के बाद से कोई T20I सीरीज नहीं हारी है. आयरलैंड के पास उनकी जीत की स्ट्रीक खत्म करने का मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ