संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड ने पहले T20I में टीम इंडिया को हरा दिया. इस मैच में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने संजू को चेतावनी दी और बताया कि ऐसा ही चलता रहा, तो वैभव उनकी जगह ले लेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi Sanju Samson

संजू की जगह लेंगे वैभव? (Image: Twitter/X and AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में फैंस वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ बने रहने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने जोरदार अर्धशतक जड़ा लेकिन संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. वो मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 183 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई और 34 रन से आयरलैंड ने मैच जीता. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन को चेतावनी दे दी है कि अगर वह लगातार फेल होते रहे, तो वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

‘संजू सैमसन को रहना होगा सावधान…’

सोनी स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया की हार के बाद संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की. उन्होंने पहले T20I में फ्लॉप रहे संजू सैमसन को सलाह दी कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनकी या अभिषेक शर्मा की जगह लेने के दावेदार हैं. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन को सावधान रहना होगा, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उन्हें और अभिषेक शर्मा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.’

विज्ञापन

वैभव खेलते तो नतीजा बदलता?

संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ रन चेज करने के लिए शुरुआती 6 ओवरों का फायदा उठाना था लेकिन इसी मामले में टीम इंडिया फेल हो गई. उन्हें लगता है कि अगर सूर्यवंशी खेलते, तो शायद चेज थोड़ी आसान हो जाती. हालांकि, टॉप ऑर्डर में वैभव के लिए जगह बनाना मैनेजमेंट के लिए मुश्किल है.

विज्ञापन

‘मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी भी वैसा ही करते, जैसा अभिषेक शर्मा ने किया. ऐसी चेज में आपको शुरुआती 6 ओवरों में सबकुछ करना होता है. आपको इसके बाद बचे ओवरों में मोमेंटम बनाए रखना होता है. वैभव का खेलना चेज आसान कर देता. लक्ष्य बड़ा था और परिस्थितियां आसान नहीं थी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ