RCB New Home: IPL 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से हो सकती है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए फैंस अभी से बहुत उत्साहित हैं. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर सभी की नजर है. उन्होंने सालों के इंतजार के बाद आखिर इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था. सभी को उम्मीद है कि अगले सीजन में भी वो धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इससे पहले RCB और विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु नहीं, दूसरे शहर में उनके होम मैचों का आयोजन होगा.
RCB और विराट कोहली फैंस को तगड़ा झटका
IPL 2026 से पहले RCB के होम मैचों को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने अपने फैंस से वादा किया था कि RCB के मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही पूरी सुरक्षा के साथ आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, RCB अपने मैच बेंगलुरु में कराने के मूड में नहीं है. टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नवी मुंबई और रायपुर, IPL 2026 के लिए RCB का नया घर बन सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच होम मैच नवी मुंबई में खेलने वाला है और उनके दो मुकाबले रायपुर में होंगे. दरअसल, RCB के ऑफिशियल्स ने डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) और शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम (रायपुर) के अधिकारियों से मीटिंग करते हुए बात फाइनल कर ली है. ऐसे में अब बेंगलुरु के बजाय नवी मुंबई और रायपुर, RCB का नया होम ग्राउंड रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- 8 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, पति से पहले कह देंगी गेम को अलविदा
जयपुर में नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के मैच
RCB ही नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के मैच भी शिफ्ट होंगे. IPL 2026 के लिए सवाई मान सिंह स्टेडियम RR का होम ग्राउंड नहीं होगा. कुछ समय पहले महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन ने RCB और RR को IPL 2026 के अपने मैच पुणे में कराने का न्योता दिया था. रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि राजस्थान रॉयल्स के मैच गहुंजे, पुणे में स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में होंगे. जयपुर के फैंस के लिए भी ये बेहद निराशाजनक खबर है.
ये भी पढ़ें:- भारत और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों समेत नीदरलैंड्स ने चुनी वर्ल्ड कप टीम, टीम इंडिया के ग्रुप में होगा उलटफेर!
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines