IPL 2026: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक बार फिर से 200 से ज्यादा का स्कोर बनवा दिया है. इसी के साथ टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था.

jacket - 2026-05-17T183828.774

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने कमाल की शुरुआत की थी. टीम ने लगातार 7 मैचों में से एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा था. हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब के लिए इसके बाद टूर्नामेंट मन मुताबिक बिल्कुल भी नहीं रहा है. टीम ने लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते प्लेऑफ को लेकर उनकी जगह भी खतरे में नजर आने लगी है. इसका प्रमुख कारण पंजाब की गेंदबाजी रही. टीम के गेंदबाजों ने इस सीजन जमकर रन लुटाए हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिली और पंजाब की टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

पंजाब की गेंदबाजी का खराब रिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. टीम टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनवाने वाली फ्रेंचाइजी बन गई है. आईपीएल 2026 में 9 बार टीम के गेंदबाज 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करवा चुके हैं. धर्मशाला के मैदान पर आरसीबी ने धुआंदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

पहले किसके नाम था ये रिकॉर्ड?

पंजाब किंग्स से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान की घरेलू टीम साउदर्न पंजाब के नाम दर्ज था. इस टीम ने साल 2022-21 में एक सीजन में 8 बार 200 रन से ज्यादा लुटाने का काम किया था. हालांकि, अभी आईपीएल का ये सीजन खत्म नहीं हुआ और पंजाब ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऐसे में 200 से ज्यादा का टोटल बनवाने का आंकड़ा और आगे भी बढ़ सकता है. 

पंजाब के लिए करो या मरो का मैच

पंजाब किंग्स के लिए आरसीबी के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है. टीम इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ की रास्ते को खुला रखना चाहेगी. पंजाब ने इस मैच से पहले तक 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की थी तो वहीं 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. टीम का एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. टीम 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है लेकिन एक हार टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाने का काम करेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ