IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें DC vs RR की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

DC vs RR Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे. ऐसे में फैंस इस मैच को किस जगह लाइव देख पाएंगे आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-05-17T175352.625

DC vs RR Live Streaming: आईपीएल 2026 में रविवार डबल हेडर के दिन दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली की टीम इस मैच में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से उतरेगी तो वहीं राजस्थान को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो इस मैच में जीत हासिल करनी ही होगी. दिल्ली इस सीजन में 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है तो वहीं राजस्थान की टीम 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब कहां और कैसे देख सकते हैं. 

विज्ञापन

DC vs RR में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 31 बार मैच खेला गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. दिल्ली कैपिटल्स 15 बार मैच जीत चुकी है तो वहीं राजस्थान ने भी 15 बार ही जीत हासिल की है. इन दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला जयपुर के मैदान पर खेला गया था जिसमें दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आमने-सामने होंगो. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शकों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा तो वहीं ओटीटी पर लाइव देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ