LSG vs DC Match: IPL 2026 की 28 मार्च को शुरुआत हुई थी और फैंस को कुछ ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिल चुके हैं. 1 अप्रैल 2026 यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है. LSG के कप्तान ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम से भिड़ने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच हुए हैं और दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है. LSG अब जीत दर्ज करते हुए अपना रिकॉर्ड सुधारते हुए IPL 2026 की बेहतरीन शुरुआत करना चाहेगी.
LSG vs DC मैच कहां होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 1 अप्रैल को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह IPL 2026 में पहला मैच है. शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आ जाएंगे. 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा.
LSG vs DC, पिच रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच होने वाला है. इस मैदान पर काली मिट्टी की पिच होती है और इसी वजह से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, रन गति कम हो जाती है. इकाना स्टेडियम में 160 रन को औसत स्कोर माना जाता है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल ने किसे बताया हार का जिम्मेदार? गुजरात टाइटंस की शिकस्त पर बोले- अगर विकेट नहीं गंवाते तो…
LSG vs DC, कैसा है मौसम हाल?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबले के बीच 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है. लखनऊ में आज बारिश की संभावना ना के बराबर है.
LSG और DC का पूरा स्क्वाड
LSG का स्क्वाड: ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान.
DC का स्क्वाड: केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन और कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, PBKS के लिए सुपर हिट… रिकी पोंटिंग का ‘सीक्रेट ट्रम्पकार्ड’, कौन हैं कूपर कोनोली?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines