IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, PBKS के लिए सुपर हिट... रिकी पोंटिंग का 'सीक्रेट ट्रम्पकार्ड', कौन हैं कूपर कोनोली?

Who is Cooper Connolly: आईपीएल 2026 में अपने डेब्यू मैच में ही कूपर कोनोली ने धमाल मचा दिया. उन्होंने नाबाद 72 रन की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाई. कई लोगों को कूपर के बारे में पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि वो कौन हैं.

Cooper Connolly (6)
1 / 6

Who is Cooper Connolly: IPL 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी हार थमाई. इस मैच में डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने धमाल मचाया और अकेले दम पर PBKS को शानदार जीत दिलाई. कूपर ऑस्ट्रेलिया के लिए उतना नाम नहीं बना पाए हैं लेकिन पंजाब किंग्स के लिए आते ही सुपर हिट रहे. कई लोग PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग से खुश नहीं थे कि वो ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खरीदते हैं. हालांकि, कूपर कोनोली PBKS और पोंटिंग के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हुए.

विज्ञापन

कूपर कोनोली ने डेब्यू पर मचाया धमाल

कूपर कोनोली ने डेब्यू पर मचाया धमाल2 / 6

GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों का लक्ष्य सामने रखा. चेज करने आई पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही. नंबर 3 पर आए कूपर कोनोली की प्रभसिमरण सिंह के साथ बढ़िया साझेदारी हुई. बाद में लगातार विकेट गिरे लेकिन कोनोली टिके रहे. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उन्होंने 5 गेंदें शेष रहते PBKS को जीत दिलाई.

विज्ञापन

कौन हैं कूपर कोनोली?

कौन हैं कूपर कोनोली?3 / 6

अगस्त 2003 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में जन्मे कूपर कोनोली बचपन से शॉन मार्श को अपना आइडल मानते थे. बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के कारण जल्द ही सिलेक्टर्स की नजर में आ गए. इसी वजह से मात्र 20 साल की उम्र में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला.

ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं कर पाए कुछ खास

ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं कर पाए कुछ खास4 / 6

BBL और घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में मात्र 4.66 के औसत से 28 रन बनाए हैं. इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सिर्फ तीन विकेट झटके.

विज्ञापन

PBKS ने 3 करोड़ में खरीदा

PBKS ने 3 करोड़ में खरीदा 5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर कूपर कोनोली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. हालांकि, बिग बैश लीग का आखिरी सीजन उनके लिए अच्छा रहा. 3 करोड़ रुपये में PBKS ने उन्हें IPL 2026 के ऑक्शन में खरीदा.

IPL करियर की धमाकेदार शुरुआत

IPL करियर की धमाकेदार शुरुआत6 / 6

PBKS के पास काफी शानदार विदेशी खिलाड़ी हैं. इसी वजह से कूपर कोनोली के लिए शुरुआत में खेलने के चांस कम लग रहे थे. हालांकि, कोनोली पर रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर ने विश्वास दिखाया. इसी वजह से वो पहले ही मैच में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने में सफल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन