---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बड़ी खबर, आदित्य बिरला या टाटा किसे मिली जीत?

IPL 2024 Title Sponsor: आईपीएल 2024 के टाइटल स्पॉन्सर के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे थे। अब इसको लेकर एक नया अपडेट रिपोर्ट में सामने आया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Title Sponsor: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के लिए हाल ही में बीसीसीआई द्वारा टाइटल स्पॉन्सर के लिए आवेदन जारी किए गए थे। अब खबरें आ रही हैं कि टाटा ग्रुप के हाथ जैकपॉट लग गया है। यानी अगले सीजन में भी आईपीएल को टाटा आईपीएल नाम से ही जाना जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो 2028 तक के लिए टाटा ने डील अपने नाम कर ली है। इसके लिए टाटा ने 500 करोड़ पर सीजन के हिसाब से डील पर कब्जा किया है। हालांकि, अभी इस पर आईपीएल या बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

टाटा ग्रुप और आदित्य बिरला के बीच हुई टक्कर!

टाटा ग्रुप और आदित्य बिरला ग्रुप के बीच टक्कर थी। रिपोर्ट में यह बताया गया कि टाटा द्वारा बोर्ड को पांच साल के हिसाब से 2500 करोड़ रुपए की डील दी गई। इसके बाद बोर्ड ने टाटा ग्रुप को टाइटल स्पॉन्सरशिप देने का मन बना लिया है। इस पर आधिकारिक ऐलान और मुहर लगने का इंतजार है।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि टाटा ने 2022 में वीवो से यह राइट्स जीते थे। बीच में ड्रीम 11 को भी एक सीजन के लिए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स मिले थे। सबसे पहले इसे 2008 में पेप्सी आईपीएल भी कहा जाता था। लेकिन अब अगले पांच साल तक लोग इसे टाटा आईपीएल ही कहते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

2018 में वीवो को मिले थे राइट्स

इससे पहले वीवो द्वारा भी 2018 में आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स पांच साल के लिए लिए गए थे। इसमें 2199 करोड़ की डील हुई थी। लेकिन बीच में एक साल कोरोना के कारण यह डील रुक गई थी। इसके बाद इसे 6 साल तक चलाया गया था। फिर 2022 में जब भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ा तो टाटा की इसमें एंट्री हुई और उसने वीवो का कवर अमाउंट और 365 करोड़ रुपए पर सीजन देने का फैसला कर लिया। इसके बाद टाटा को आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स मिल गए थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, अब चेयरमैन जका अशरफ ने दिया इस्तीफा

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- BCCI ने किया नई टीम का ऐलान, तिलक वर्मा को मिली इंग्लैंड ए के खिलाफ स्क्वॉड में एंट्री

First published on: Jan 20, 2024 05:55 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola