BCCI ने किया नई टीम का ऐलान, तिलक वर्मा को मिली इंग्लैंड ए के खिलाफ स्क्वॉड में एंट्री

BCCI Announces Squad Tilak Varma Gets Entry: बीसीसीआई द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक नई टीम चुनी गई है। तिलक वर्मा को इसमें एंट्री मिली है।

BCCI Announces India A Squad Tilak Varma Entry Against England Lions Unofficial Test

BCCI Announces India A Squad Tilak Varma Entry Against England Lions Unofficial Test (Image- X)

BCCI Announces India A Squad, Tilak Varma Gets Entry: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया का चयन किया जा चुका है। वहीं साथ ही साथ भारत की ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन चार दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा पहले अनऑफिशियल टेस्ट के बीच ही बचे हुए दो मैचों का स्क्वॉड जारी कर दिया गया है। इसमें तिलक वर्मा की एंट्री हुई है। हालांकि, तिलक मौजूदा समय में अपनी रणजी टीम हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।

विज्ञापन

रणजी में शानदार प्रदर्शन का तिलक को मिला फल

तिलक वर्मा को मौजूदा रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद एंट्री मिली है। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। जबकि सिक्किम के खिलाफ मौजूदा मुकाबले की पहली पारी में वह 66 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। वह हैदराबाद की टीम के कप्तान भी हैं। हाल ही में भारत की अफगानिस्तान सीरीज के लिए वह स्क्वॉड का हिस्सा थे और इसी कारण वह रणजी में मौजूद नहीं थे। लेकिन टीम के तीसरे मैच में वह नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पहले मैच में इंग्लैंड लायंस की पकड़ मजबूत

जबकि इस सीरीज में कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन ही करते दिखेंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 17 से 20 जनवरी तक खेला जाएगा। वहीं अगले दो मुकाबले 24 से 27 जनवरी और 1 से 4 फरवरी तक खेले जाएंगे। पहले मैच का शनिवार को आखिरी दिन है जहां भारत को जीत के लिए 331 रनों की और दरकार है तो इंग्लैंड को बस 6 विकेट चाहिए हैं। तीसरे दिन के अंत तक भारत ए का स्कोर 4 विकेट पर 159 रन है।

विज्ञापन

बचे हुए 2 मैचों के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड

2nd अनऑफिशियल टेस्ट: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवत कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाशदीप, यश दयाल।

विज्ञापन

3rd अनऑफिशियल टेस्ट: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवत कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाशदीप, यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ