IPL 2024 Schedule Update: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन की तारीखों पर आगामी लोकसभा चुनावों के कारण असमंजस बना हुआ है। इसी कड़ी में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक बड़ी जानकारी यह दी है कि इस टूर्नामेंट का शेड्यूल दो टुकड़ों में आ सकता है। वहीं उन्होंने 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने की बात पर भी बयान दिया है। धूमल ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म से इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है। उसी के बाद कहा जाने लगा है कि अभी आईपीएल के फाइनल शेड्यूल की तस्वीर साफ होने में समय लग सकता है।
कब शुरू होगा आईपीएल?
इस इंटरव्यू में अरुण कुमार धूमल ने कहा कि वह लगातार आईपीएल 2024 की तारीखों को लेकर सरकार के संपर्क में हैं। अभी फिलहाल तारीखें तय नहीं हैं लेकिन अगर अस्थायी तारीखों की बात करें तो टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई तक चल सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि चुनावों की तारीख तय होने के बाद ही आईपीएल 17 का पूरा शेड्यूल तय हो पाएगा।
दो टुकड़ों में आएगा आईपीएल शेड्यूल
आईपीएल 2024 के शेड्यूल को लेकर अटकलें हैं कि यह दो टुकड़ों में भी आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण धूमल ने कहा कि चुनाव की तारीखें बाद में आएंगी। इसलिए फिलहाल टूर्नामेंट को शुरू करवाने के लिए शुरुआती कुछ मैचों का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है। यानी कुछ शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल जल्द ही आ जाएगा। वहीं बचे हुए मुकाबलों का (टूर्नामेंट का) शेड्यूल चुनाव की तारीख तय होने के बाद आएगा।
WPL का शेड्यूल हुआ जारी
वहीं बीसीसीआई द्वारा हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इसकी शुरुआत 23 फरवरी से होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होगा। यह दोनों टीम पिछले सीजन की फाइनलिस्ट हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: BCCI ने कोहली के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए पुजारा, जानें किसे मिली टीम में जगह
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले Playing 11 का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी करेगा डेब्यू
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines