---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Mitchell Starc Most Expensive, IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क ने कुछ ही मिनटों के अंदर पैट कमिंस को पीछे छोड़ा। वह अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

---विज्ञापन---

Mitchell Starc, IPL 2024 Auction: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक बोली लगी है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। 9 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ऑक्शन की यह दूसरी 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी (अभी तक)

  1. मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़ (KKR)
  2. पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (SRH)
  3. सैम करन- 18.50 करोड़ (PBKS)
  4. कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़ (MI)
  5. बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ (CSK)

---विज्ञापन---

मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2015 का सीजन खेला था। अब 9 साल बाद वह लौटेंगे और इस ऐतिहासिक बोली के बाद उनके हौसले निश्चित ही बुलंद होंगे। उनके नाम इससे पहले 27 आईपीएल मैचों में 34 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने वहीं टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 73 विकेट झटके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनियाभर के टॉप पेसर्स में से एक हैं। वह इससे पहले आरसीबी का हिस्सा रहे चुके थे। कहा जा रहा था कि आरसीबी आगे आएगी लेकिन गुजरात और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर दिखी। इसमें केकेआर ने बाजी मार ली।

---विज्ञापन---

कुछ ही देर में कमिंस हुए पीछे

कुछ देर पहले ही पैट कमिंस 20.50 करोड़ के साथ आईपीएले के पहले 20 करोड़ी बने थे। उनके ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐतिहासिक बोली लगाई थी। लेकिन अब उनको उनके ही साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया। इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की धूम दिख रही है। ट्रेविस हेड को भी 6.80 लाख में हैदराबाद ने खरीदा था। लेकिन अनुभवी स्टीव स्मिथ को किसी ने भी नहीं खरीदा था।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction Live Updates: मिचेल स्टार्क ने तोड़े आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सारे रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: पैट कमिंस पर लगी ऐतिहासिक बोली, SRH ने बनाया रिकॉर्ड

First published on: Dec 19, 2023 03:49 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola