IPL 2024 Matches in Sri Lanka Reports: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के लिए ऑक्शन हो चुके हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत मार्च के अंत से हो सकती है। हालांकि, अभी इस लीग के वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। भारत में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उसी कारण वेन्यू तय नहीं हो पा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बाहर करवाने की बातें सामने आ रही हैं।
खेल मंत्री का खास प्रपोजल
वहीं आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल और बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा इसे भारत में ही करवाने की हामी भरी जा रही है। पर अब इसको लेकर श्रीलंका में कुछ मैच होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। इसके मुताबिक श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो (Harin Fernando) ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह से रिक्वेस्ट की है कि वह टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करवाएं।
22 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल
इससे पहले मंगलवार और बुधवार को कुछ रिपोर्ट सामने आई थीं कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से यह साफ नहीं हो पाया है कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत कब से होगी और कब तक यह चलेगा। लेकिन इतना तय है कि इसका शेड्यूल इस तरह होगा कि कम से कम 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से कम से कम एक हफ्ते पहले आईपीएल खत्म हो सके।
आईपीएल 2024 के लिए हाल ही में दुबई में ऑक्शन का आयोजन हुआ था। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर भारी-भरकम ऐतिहासिक बोली लगी थीं। इसमें पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगाकर खरीदा था। जबकि मिचेल स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था।
यह भी पढ़ें- BCCI ने बनाया खास प्लान, अब इस तर्ज पर होगा टी20 लीग का आयोजन
यह भी पढ़ें- Ronaldo ने विराट कोहली को पहचानने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines