---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: मल्लिका सागर से हुई बड़ी गलती, RCB को हो गया नुकसान! क्या था पूरा मामला

IPL 2024 Auction Mallika Sagar Big Mistake: आईपीएल ऑक्शन के दौरान महिला नीलामीकर्ता मल्लिका सागर से एक बड़ी गलती होने की खबर सामने आ रही है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction Mallika Sagar Big Mistake: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संंस्करण का ऑक्शन जारी है। इस नीलामी में जहां सबसे महंगे, सबसे कम, अनसोल्ड सभी खिलाड़ियों पर बातचीत हो रही है। उसी बीच एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसमें नीलामीकर्ता मल्लिका सागर द्वारा बड़ी गलती होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मल्लिका की इस गलती से फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खेमे को नुकसान पहुंचा।

कब और कैसे हुई गलती?

अब अगर इस गलती की बात करें तो यह हुई वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की नीलामी के दौरान। जोसेफ को आरसीबी ने 11.50 करोड़ में खरीदा लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी को नुकसान होने की बात सामने आ रही है। आइए अब जानते हैं आखिर कब और कैसे यह गलती हुई थी:-

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Sheetal96184712/status/1737092074766577973

क्या था पूरा मामला?

दरअसल यह गलती हुई है कैरेबियाई पेसर की बोली के दौरान। जोसेफ की बोली की शुरुआत हुई उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए से। शुरुआती नीलामी में आरसीबी की टीम शामिल नहीं थी। बिड की शुरुआत की सीएसके ने इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इसमें एंट्री की। फिर जब बोली तीन करोड़ तक पहुंची उसके बाद सीएसके ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। दिल्ली भी यहां से हट गई। फिर बिड में एंट्री हुई आरसीबी और गुजरात टाइटंस की। दोनों के बीच टक्कर हुई और ये जंग अंत तक गई। इस बिड के दौरान एक छोटा सा ब्रेक हुआ और उस दौरान फ्रेंचाइजी आपस में बातचीत करने लगीं और 6.40 करोड़ पर बोली रुक गई।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Sheetal96184712/status/1737092074766577973

यहां हुई गलती…

इसके बाद जब बिड आरसीबी को करनी थी तो मल्लिका सागर को 6.60 करोड़ की बोली लगानी थी। लेकिन उन्होंने ब्रेक के बाद जब अगली बोली लगाई तो 6.80 करोड़ बोल दिया। इसके बाद बोली चलती गई और अंत में आरसीबी ने 11.50 करोड़ में उन्हें खरीद लिया। मल्लिका सागर की इस गलती से आरसीबी को 20 लाख का नुकसान हुआ। क्योंकि वहां बिड उन्हें 6 करोड़ 60 लाख की करनी थी लेकिन कर बैठीं वो 6.80 लाख की बिड।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मल्लिका ने आईपीएल में रचा इतिहास

मल्लिका सागर ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में एंट्री करते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने ह्यूज एडमीड्स की जगह ली जो लंबे समय से इस प्रक्रिया का हिस्सा थे। यह पिछले 16-17 साल में पहला ऐसा मौका था कि किसी महिला नीलामीकर्ता द्वारा ऑक्शन में बोली लगवाई गई। यह ऐतिहासिक लम्हा था लेकिन अपनी 20 लाख की इस गलती के कारण मल्लिका सोशल मीडिया पर थोड़ा चर्चा का विषय बन गईं। वहीं धीरे-धीरे ऑक्शन को आगे बढ़ाने के लिए भी उनको लेकर कई मीम्स वायरल हुए।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: स्टार्क से कमिंस तक तेज गेंदबाजों का जलवा, 2 भारतीयों पर भी हुई करोड़ों की बारिश

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: शाहरुख खान के लिए प्रीति जिंटा ने लगाई जान, फिर भी नहीं आए हाथ; GT ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें-IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में हुआ बड़ा बदलाव; कौन हैं मल्लिका सागर? जिन्होंने आईपीएल में रचा इतिहास

First published on: Dec 19, 2023 07:00 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola