IPL 2024 Auction: स्टार्क से कमिंस तक तेज गेंदबाजों का जलवा, 2 भारतीयों पर भी हुई करोड़ों की बारिश

IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिला़ड़ी रहे। वहीं उनके अलावा कई तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है।

IPL 2024 Most Expensive Players Mitchell Starc Pat Cummins Fast Bowlers Alzarri Joseph Harshal Patel Shivam Mavi

IPL 2024 Most Expensive Players Mitchell Starc Pat Cummins Fast Bowlers (Image Credit- News 24)

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन जारी हैं और अभी तक तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। मिचेल स्टार्क जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं उनके हमवतन ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस के ऊपर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ की ऐतिहासिक बोली लगाई थी। यह आईपीएल के इतिहास की पहली 20 करोड़ से ऊपर की बोली थी।

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदकर इतिहास रच दिया। आईपीएल ऑक्शन के 16 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी बोली रही। 9 साल बाद आईपीएल में स्टार्क लौटे हैं। आखिरी बार वह 2015 में आईपीएल खेलते नजर आए थे। वह सबसे महंगे खिलाड़ी अब बन गए हैं। उन्होंने अपने कप्तान पैट कमिंस के रिकॉर्ड को कुछ ही घंटे में तोड़ दिया।

विज्ञापन

5 तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा

  1. मिचेल स्टार्क- स्टार्क को केकेआर ने 2 करोड़ के बेस प्राइस से 24.75 करोड़ में खरीद लिया। ऑक्शन में उनके लिए गुजरात और कोलकाता के बीच जंग दिखी।
  2. पैट कमिंस- ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उनके लिए भी रोचक जंग देखने को मिली।
  3. हर्षल पटेल– भारतीय पेसर हर्षल पटेल पर पंजाब किंग्स ने करोड़ों की बारिश की। उन्हें 11.75 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा गया। आरसीबी ने उन्हें रिलीज किया था।
  4. अल्जारी जोसेफ- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले पांच सेट में अपनी सबसे बड़ी बोली वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर लगाई। आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ के बेस प्राइज से 11.50 करोड़ में खरीदा।
  5. शिवम मावी- लखनऊ सुपर जायंट्स ने शिवम मावी को 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

https://www.instagram.com/reel/C1CEwGJtxnY/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

युवा खिलाड़ी भी चमके

वहीं साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जे पर भी करोड़ों की बोली लगी। वह पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए और मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में उन्हें खरीद लिया। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को 4.6 करोड़ रुपए में मुंबई ने अपने साथ जोड़ लिया। लेकिन न्यूजीलैंड के बड़े तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। वहीं भारत के अनुभवी गेंदबाज उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ में खरीदा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ