IPL 2023: सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के सीने पर लगाया बैज, इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

IPL 2023 Sachin Tendulkar Arjun Tendulkar

IPL 2023 Sachin Tendulkar Arjun Tendulkar

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लास्ट ओवर में 20 रनों का बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपना पहला विकेट भी हासिल किया। वहीं कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के जड़कर 64 रन की शानदार पारी खेली। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में लंबे समय से फ्रेंचाइजी के मेंटर सचिन तेंदुलकर MI प्लेयर्स से मुखातिब हुए। उन्होंने इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर के सीने पर स्पेशल बैज लगाया और कहा आखिरकार एक तेंदुलकर के पास आईपीएल विकेट है!”

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन से सीखने की जरूरत 

वहीं तेंदुलकर ने कैमरून ग्रीन की विशेष तारीफ की। उन्होंने कहा- “आज मैंने कुछ सीखा और मुझे लगता है कि हम सभी ने कैमरून ग्रीन से एक संदेश लिया है। वह टीम में किसी की तरह देर तक गेंद को हिट कर सकता है, लेकिन शुरुआती दौर उनके लिए कठिन दौर था। उन्होंने इस बीच अपने अहंकार को आड़े नहीं आने दिया। अहंकार एक ऐसी चीज है जो आपको हमेशा गलत काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने हमारी टीम के हित में सही रास्ता चुना। वह आसानी से कोई बेवकूफी भरा शॉट खेलने की कोशिश कर सकते थे। अगर वह आउट हो जाते तो शायद हम 192 रन तक नहीं पहुंच पाते। इसलिए मैं उनके लिए तालियों की गड़गड़ाहट चाहता हूं।’

विज्ञापन

ईशान और तिलक की भी तारीफ

तेंदुलकर ने ईशान और तिलक की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- दोनों ने बहुत अच्छा खेला। आईपीएल हर दिन और अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। मुंबई 22 अप्रैल को एक्शन में वापसी करेगी जब टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ