---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: युवराज के फैन ने ठोका 101 मीटर का छक्का, दर्शकों का हो गया Eye Test, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आईपीएल के मंच से रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक नजारा रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सामने आया। यहां 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज नेहल वढेरा ने इतना लंबा छक्का ठोका […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल के मंच से रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक नजारा रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सामने आया। यहां 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज नेहल वढेरा ने इतना लंबा छक्का ठोका कि गेंद स्टेडियम से दूर जाकर गिर गई।

ठोका 101 मीटर का छक्का

ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। कर्ण शर्मा ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, नेहल वढेरा ने इसे जड़ से उखाड़ा और डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर करारा छक्का ठोक डाला। गेंद हवा में उड़ी और काफी देर तक उड़ती रही, इसके बाद स्टेडियम से दूर जाने लगी। इस लंबे छक्के को देखने के लिए दर्शकों का आई टेस्ट हो गया। ये छक्का 101 मीटर का दर्ज हुआ। ये इस सीजन में अब तक का सबसे लंबा छक्का है। हालांकि तूफान मचा रहे नेहल पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में एक चौका-2 छक्के ठोक कुल 21 रन जड़े। कर्ण शर्मा की गेंद पर विराट कोहली ने कैच लपक उन्हें आउट किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – MI vs RCB: फाफ डू प्लेसिस का शॉट देख गदगद हुए Virat Kohli, क्रीज पर किया बेहतरीन डांस, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

युवराज के फैन हैं नेहल वढेरा

नेहल वढेरा पिछले साल अप्रैल में पंजाब अंडर-23 क्रिकेट के मैच में बठिंडा के खिलाफ 578 रन की पारी खेलकर इतिहास रच चुके हैं। वह पंजाब क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहल के पिता कमल वढेरा लुधियाना में कोचिंग संचालक हैं। नेहल युवराज के फैन हैं और उन्हें देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। नेहल का जन्म होने के ठीक एक महीने बार युवराज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

और पढ़िए IPL 2023, RCB vs MI Match 5: कोहली-डु प्लेसिस की ‘विराट’ पारी, बेंगलुरु ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को 8 विकेट से हराया

---विज्ञापन---

आईपीएल में 6 सबसे लंबे छक्के

एल्बी मोर्केल चेन्नई सुपर किंग्स 125 मीटर
प्रवीण कुमार किंग्स इलेवन पंजाब 124 मीटर
एडम गिलक्रिस्ट किंग्स इलेवन पंजाब 122 मीटर
रॉबिन उथप्पा आरसीबी 120 मीटर
क्रिस गेल आरसीबी 119 मीटर
युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब 119 मीटर

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 02, 2023 09:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola