IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लिए मंगलवार को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उसने ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन को रिलीज कर दिया है। रविंद्र जडेजा अभी भी टीम का हिस्सा हैं और सबकुछ नार्मल नजर आ रहा हैं। वहीं इसी बीच सीएसके के कप्तान को लेकर पूछे गए सवाल पर भारत के पूर्व स्पीनर प्रज्ञान ओझा ने बड़ा बयान दिया है।
अभी पढ़ें – चोटिल ग्लेन मैक्सवेल IPL 2023 में खेल पाएंगे या नहीं? RCB के डॉयरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
जडेजा और धोनी दोनों चेन्नई की टीम में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। क्या जडेजा पर फिर से भरोसा जताया जाएगा या धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओज्ञा ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की टीम के लिए खेल रहे हैं, तब तक कोई और खिलाड़ी टीम का कप्तान नहीं बन सकता।
एक साल पहले पूछा होता तो जवाब अलग होगा- प्रज्ञान ओझा
ओज्ञा ने कहा कि “जब तक एमएस धोनी खेल रहे हैं, कोई अलग कप्तान नहीं हो सकता। यह पिछले साल और अधिक स्पष्ट हो गया। अगर आपने मुझसे एक साल पहले ये सवाल पूछा होता तो मेरा जवाब अलग होता। शायद केन विलियम्सन अगले कप्तान होते, लेकिन मुझे सीएसके के बारे में जो कुछ भी पता है, अगर यह एमएस धोनी का आखिरी साल है, तो वे कप्तानी किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहेंगे जो अगले पांच से छह साल के लिए यह भूमिका निभाए।
आईपीएल 2022 में जडेजा ने खुद धोनी को सौंपी थी कप्तानी
आईपीएल 2022 में चैन्नई सुपर किंग्स में कप्तानी को लेकर बड़े बदलाव देखें गए। आईपीएल 2022 में धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कप्तान रहते हुए वह गेंद और बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। इसके बाद जडेजा कई मैच नहीं खेले। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे टीम छोड़ देंगे लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि वे टीम के साथ ही रहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स में रिटेन किए गए खिलाड़ी:
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वाइन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, सिमरजीता पथिराना, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना।
CSK से रिलीज हुए खिलाड़ी:
ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
17 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
22 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
51 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines