---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

चोटिल ग्लेन मैक्सवेल IPL 2023 में खेल पाएंगे या नहीं? RCB के डॉयरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। यह अपडेट RCB के डॉयरेक्टर माइक हेसन ने दिया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अगले सीजन 2023 के लिए फिट हो जायेगा। आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) […]

---विज्ञापन---

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। यह अपडेट RCB के डॉयरेक्टर माइक हेसन ने दिया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अगले सीजन 2023 के लिए फिट हो जायेगा। आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) हाल ही में टी 20 विश्वकप के बाद गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।

अभी पढ़ें FIFA World Cup 2022: वार्म-अप मैच आज से शुरू, एक्शन में होंगे रोनाल्डो और मेसी

---विज्ञापन---

आरसीबी द्वारा यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में माइक हेसन ने कहा कि ‘ग्लेन मैक्सवेल के टूटे हुए पैर के कारण उनको लेकर थोड़ी चिंता है। लेकिन हम निश्चित रूप से ग्लेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हमारे पास जो भी जानकारी है, उसके अनुसार वह आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले वापस आ जायेंगे। टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए टीम में थ्री आयामी डायमेंशनल का होना महत्वपूर्ण है।’

कुछ महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे मैक्सवेल

फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल कुछ महीने के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। मैक्सवेल की चोट के बाद से ही आरसीबी के फैंस चिंतित थे कि यह स्टार खिलाड़ी अगले सीजन तक फिट हो पायेगा या नहीं? लेकिन अब इसका जवाब फैंस को मिल गया है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IPL 2023 से क्यों हट गए हैं पैट कमिंस? खुद बताई दी ये बड़ी वजह

एक्सीडेंट में टूट गया था पैर

ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने की खबर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। पोस्ट में बताया गया था कि मैक्सवेल एक बर्थडे पार्टी के लिए मेलबर्न में थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी टांग टूट गई। अब वो पूरे समर सीजन से बाहर हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 16, 2022 04:06 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola