IPL 2023, MI vs PBKS: 'ये हमारे लिए बेहद खास' रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए सैम कुरेन, कही ये बात
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब की टीम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया और मुंबई के हाथों से जीत छीन ली। मैच काफी रोमांचक था और आखिरी ओवर में इसका नतीजा निकला। इस जीत के बाद टीम के कप्तान सैम कुरेन काफी खुश नजर आए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने शानदार पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत ही टीम 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। वे मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने आए और उनका निर्णय शानदार साबित हुआ। इस जीत के बाद जब उन्हें प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड दिया गया तो इसे उन्होंने अपनी टीम को समर्पित किया।
सैम कुरेन ने कहा कि ‘ बहुत खास। क्या कमाल का मैदान है। यहां का वातावरण अविश्वसनीय है। यह (जीत) हमारे लिए काफी सकारात्मक है। मुझे नहीं लगता कि मुझे मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए क्योंकि लड़कों ने मैच को वहीं खत्म कर दिया। शिखर के बिना हम जानते हैं कि हमें वह जिम्मेदारी उठानी थी।’
सैम कुरेन ने ये भी कहा कि – ‘हमारा समूह वास्तव में अच्छी तरह से एक साथ आ रहा है। शिखर जल्द फिट होंगे। हमने 7 में से 4 मैच जीते और यह कोई बुरी जगह नहीं है। प्रबंधन और स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। लड़के खुद का आनंद ले रहे हैं, और अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है और महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल का आनंद लें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।’
मैच में पॉवरप्ले के बाद 58/1 का स्कोर बनाने वाली पंजाब किंग्स ने 83 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।मुश्किल घड़ी में कप्तान कर्रन और हरप्रीत भाटिया (41) ने मिलकर 50 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। अंत में जितेश शर्मा ने 7 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में ग्रीन और सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाए, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी रहे। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: