IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन समाप्त हो चुका है। इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। इन्हें लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है। इसमें उन्होंने मैच विनिंग शॉट मारने वाले रवींद्र जडेजा को ही बाहर रखा है।
डु प्लेसिस और गिल करेंगे ओपनिंग
केविन पीटरसन ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर फाफ डु प्लेसिस और शुभमन गिल को चुना है। गिल ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वहीं आरसीबी के कप्तान डु प्लेसिस भी अलग ही अंदाज में दिखे। डुप्लेसी ने 739 और गिल ने 890 रन बनाए।
इन बल्लेबाजों पर जताया भरोसा
केविन पीटरसन ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है जिन्होंने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया और 639 रन बनाए। इसके अलावा चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। जिन्होंने शुरुआती मैचों में खराब बल्लेबाजी के बाद वापसी की है। वहीं उनकी टीम में विकेटकीपर के रुप में हेनरी क्लासेन मौजूद है। जिन्होंने हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं फिनिशर के तौर पर उन्होंने रिंकू सिंह को जगह दी है।
अक्षर पटेल को किया शामिल
पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम में ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल को शामिल किया है। अक्षर ने इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वे दिल्ली के मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर थे। वहीं पीटरसन की टीम में दूसरे ऑलराउंडर राशिद खान हैं। जिनका इस साल बल्ले से भी प्रदर्शन देखने को मिला है।
मोहित शर्मा को नहीं दी जगह
केविन पीटरसन ने अपनी टीम में गेंदबाज के रुप में ऑरेंज कैप होल्डर मोहम्मद शमी, आरसीबी के विकेटटेकर गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मधीशा पथिराना को शामिल किया है। पीटरसन ने आईपीएल में 27 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है।
केविन पीटरसन बेस्ट आईपीएल 2023 इलेवन: फाफ डु प्लेसिस, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, रिंकू सिंह, राशिद खान, अक्षर पटेल मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मथीशा पथिराना।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
39 mins agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
2 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines