IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी, यह धाकड़ गेंदबाज टीम से जुड़ा
Edited By Arpit Pandey

Kagiso Rabada has joined Punjab Kings
Edited By Arpit Pandey

Kagiso Rabada has joined Punjab Kings
IPL 2023: पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदारबाद के साथ 9 अप्रैल को खेला जाएगा। पंजाब अब तक लीग में अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। लेकिन इस बीच पंजाब के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। क्योंकि धाकड़ गेंदबाज ने टीम ज्वाइन कर ली है, जो आने वाले मैचों के लिए पंजाब को अहम साबित हो सकता है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदारबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वह शामिल हो सकते हैं। रबाडा के टीम में आने से धवन को गेंदबाजी में एक और मजबूत विकल्प मिल गया है। जो टीम के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 7, 2023
बता दें कि पंजाब किंग्स अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को करीबी मुकाबले में हराया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रनों का स्कोर बनाया था। जबकि राजस्थान रॉयल्स 192 रन ही बना पाई थी।
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबाडा , राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: