IPL 2023: 'ऐसे नहीं जीत पाओगे टूर्नामेंट', पंजाब किंग्स को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Harbhajan Singh reacts sharply to poor batting of Punjab Kings

Harbhajan Singh reacts sharply to poor batting of Punjab Kings

IPL 2023: आईपीएल 2023 में 20 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मैच पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन रहे हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस टीम की सबसे बड़ी गलती बताई और उसमें सुधार करने का सुझाव भी दिया है।

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की टीम बल्लेबाजी विभाग में काफी हद तक अपने कप्तान शिखर धवन पर निर्भर है, जो चिंता का विषय है। एक खिलाड़ी पर निर्भर रहते हुए आप दो या तीन मैच जीत सकते हो, लेकिन आप आईपीएल जैसा टूर्नामेंट नहीं जीत सकते।

विज्ञापन

भज्जी ने दिया ये सुझाव

भज्जी ने इस टीम को सुझाव देते हुए ये भी कहा कि ‘पंजाब के बाकी खिलाड़ियों को अपने कप्तान का समर्थन करना होगा और अगर वे आगे बढ़ना चाहते हैं तो जिम्मेदारी लेनी होगी।’

विज्ञापन

धवन को छोड़कर सभी बल्लेबाज बेअसर

दरअसल, इस सीसन पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी एक बड़ी समस्या रही है। शिखर धवन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पा रहा है। धवन ने चार मैचों में 116.50 की बेहतरीन औसत से 233 रन बनाये हैं और दो अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं, जबकि पंजाब के अन्य बल्लेबाजों ने अब तक हुए 5 मैचों में व्यक्तिगत रूप से कुल 100 रन भी नहीं बनाये हैं, इससे पता चलता है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी खराब है।

विज्ञापन

5 में से 3 मैच जीती है पंजाब

इस सीजन पंजाब की टीम 5 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में छठवें नंबर पर काबिज है। पंजाब के 6 प्वाइँट हैं। टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में हार मिली। फिर पिछले मुकाबले में इस टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ