IPL 2023: आईपीएल IPL 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 2 मैचों के बाद इस सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला होना है। इस लीग की क्लोजिंग सेरेमनी भी धमाकेदार होगी। खुद बीसीसाई ने इस बात की जानकारी दी है कि आईपीएल का अंजाम भी उसके आगाज जितना ही शानदार इसके लिए क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नामी–गिरामी सितारे एक रंगा–रंग कार्यक्रम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1661997184815108097?s=20

विज्ञापन

ये सितारे बिखेरेंगे जलवा

आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में इंडियन रैपर डिवाइन (Divine), किंग (King), गायिका जोनिता गांधी (Jonita Gandhi) और डीजे न्यूक्लेया जलवा बिखेरेंगे। इस बात की जानकारी आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

https://twitter.com/IPL/status/1662015887334060032?s=20

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में इन सितारों ने बिखेरी थी चमक

31 मार्च को आईपीएल 2023 का आगाज हुआ था। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर अरिजित सिंह, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, और साउथ एक्ट्रेस रस्मिका मंधाना ने अपने परफार्मेंस से जलवा बिखेरा था।

चेन्नई फाइनल में पहुंच गई है

दरअसल, आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है। 26 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर से तय हो जाएगा कि चेन्नई के साथ फाइनल खेलने वाली टीम कौन सी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ