9 टीमें, 51 मैच…फैंस के लिए धुआंधार एक्शन, IPL 2027 तक के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने
Team India full Schedule till IPL 2027: टीम इंडिया के लिए अगला पूरा साल एक से बढ़कर एक टीमों के साथ मैच खेलने में जाने वाला है. बीसीसीआई की तरफ से लगातार सीरीज का आयोजन होगा जो कि फैंस के लिए एक अच्छी बात है, ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि सभी सीरीज का शेड्यूल किस प्रकार होगा.
Team India full Schedule till IPL 2027: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अब इंटरनेशनल मैचों की तैयारियों जुट चुके हैं. 06 जून से शुरू हो रहे मैच अगले साल आईपीएल की शुरुआत तक चलने वाले हैं. खिलाड़ियों के लिए ये काफी थकान वाले होंगे लेकिन फैंस को लगातार लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा. वो अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते हुए देख पाएंगे. टीम इंडिया का अगले साल मार्च में होने वाले आईपीएल तक का फुल पैक्ड शेड्यूल सामने आ चुका है. इस दौरान भारतीय टीम 9 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 51 मुकाबले खेलने वाली है. इस दौर की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से होने जा रही है जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ खत्म होगी. आइए आपको बताते हैं कि इन सभी मैचों का शेड्यूल, वेन्यू और टाइमिंग किस प्रकार रहेंगी.