847 दिनों का इंतजार… 6’8 फुट गेंदबाज की दर्द के बाद घातक वापसी, लॉर्ड्स में उड़ाए इंग्लिश बल्लेबाजों के होश

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में कीवी टीम के एक खिलाड़ी ने 847 दिनों के इंतजार के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है. इस 6’8 फुट के गेंदबाज ने घातक वापसी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ाने का काम किया.

jacket (1) (57)

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है.इस मैच में पहले दिन पूरी तरह से गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला. लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे और बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर टिक पाना मुश्किल रहा. इस मैच में कीवी टीम की तरफ से एक 6’8 फुट गेंदबाज ने 847 दिनों के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है. ये खिलाड़ी चोट के चलते इतने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से दूर था. इस गेंदबाज ने अंग्रेजी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने का काम किया और अपनी तूफानी गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट चटकाए. आइए आपको भी बताते हैं कि ये कीवी गेंदबाज है कौन?

विज्ञापन

जेमीसन ने की धमाकेदार वापसी

न्यूजीलैंड के लिए लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन काइल जेमीसन का जलवा देखने को मिला. उन्होंने अपनी सटीक लाइन लेंथ से इंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ाते हुए 5 विकेट चटकाए और लॉर्ड्स में ऐतिहासिक बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया. लॉर्ड्स के मैदान पर पहली पारी में वो 5 विकेट लेने वाले तीसरे कीवी गेंदबाजी बन गए हैं. उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 62 रन खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किए. बीते 2 सालों से उन्होंने टीम के लिए कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला था और वो लगातार चोट से जूझ रहे थे.

विज्ञापन

चोट, सर्जरी के बाद लौटे जेमीसन

काइल जेमीसन ने इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के लिए साल 2024 फरवरी के महीने में टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उनको पीठ में चोट के चलते मैदान से दूरी बनानी पड़ी थी. लेकिन इतना सब होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानने का फैसला किया. उनके लिए चोट के बाद वापसी कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन खुद के ऊपर उनका अटूट भरोसा आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा पाया है. उन्होंने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ