भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाला बना दुनिया का पहला देश

भारत ने जापान के साथ हुए ऐतिहासिक मैच में 2 रनों से शानदार जीत हासिल की. दोनों के बीच बारिश के कारण 5-5 ओवरों का ही मैच हुआ. खैर टीम इंडिया ने मुकाबला जीतकर बड़ी उपबल्धि हासिल कर ली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Team India

भारतीय टीम का बड़ा कारनामा (Image: Instagram/indiancricketteam)

Team India Creates History: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जापान को 2 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मुकाबला काफी रोमांचक रहा. एक वक्त तो लगा कि जापान मुकाबला जीत जाएगा लेकिन अक्षर पटेल ने बड़ा कारनामा किया. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. आपको बता दें भारतीय टीम की ये टी20 में 200वीं जीत थी. टीम इंडिया से पहले इस उपलब्धि को कोई हासिल नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

भारत-जापान के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. बारिश के कारण मुकाबला 5-5 ओवरों का किया गया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा शून्य के स्कोर पर पवेलियन चले गए. टीम इंडिया ने पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए. संजू सैमसन 9, ईशान किशन 3 और श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए. तिलक वर्मा और शिवम दुबे नाबाद रहे. 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 5 ओवर में 30 रन ही बना पाई. भारत ने 2 रन से मैच जीत लिया. वैसे जापान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. टीम इंडिया की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

भारत की ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने टी20 में 200वीं जीत हासिल की. भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने टी20 में 200 जीतें दर्ज कर ली हैं. इस वजह से सभी के लिए ये जीत काफी खास है. टीम इंडिया ने 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था. भारत का टी20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. भारत ने तीन बार वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया है. महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीते.

विज्ञापन

टीम इंडिया की गोल्ड पर नजरें

भारतीय टीम ने जापान को हरा दिया है. अब टीम इंडिया की नजरें एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर होंगी. 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी भारत ने गोल्ड अपने नाम किया था. एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीम हिस्सा लेने वाली हैं. ICC रैंकिंग में टॉप-4 टीमों को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री दे दी गई है. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका सीधे नॉकआउट मैचों में नज़र आएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलने वाली है. 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. वहीं 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ