IND vs SA: हार के बाद याद आई विराट कोहली की कप्तानी! रोहित शर्मा का पुराना वीडियो हुआ वायरल

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की करारी हार के बाद फैंस को विराट कोहली की कप्तानी याद आई है।

India vs South Africa Test Fans Reaction Virat Kohli rohit sharma

Image Credit- News 24

India vs South Africa Test Series: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह भारत की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को ये हार रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली है। इस हार के बाद फैंस को एक बार फिर से उस दौर की याद आ गई है, जब विराट कोहली कप्तान थे। फैंस विराट कोहली का वीडियो शेयर कर उनकी कप्तानी को याद कर रहे हैं। इस कड़ी में रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा कोहली की कप्तानी की तारीफ करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/133_AT_Hobart/status/1738085407311774051

विज्ञापन

https://twitter.com/StuudXDumps/status/1740325330945257936

विज्ञापन

कोहली ने बल्ले से किया कमाल

भारत को सेंचुरियन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रन से हरा दिया है। इस हार के बाद रोहित शर्मा की भी खूब आलोचना की जा रही है। इस मैच में रोहित का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 5 रन बनाए, तो दूसरी पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। दूसरी ओर विराट कोहली ने दोनों पारियों में अहम योगदान दिया है। विराट कोहली ने पहली पारी में 38 रन बनाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में भी कोहली के बल्ले से 76 रन निकले थे। ऐसे में फैंस को कोहली की कप्तानी का दौर याद आ गया है। जब विराट कप्तान थे, हर किसी को बल्ले से और अपनी कप्तानी से जवाब देते थे। रोहित शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

https://twitter.com/kohlism_18/status/1740421606957302000

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानी में अनोखा है कोहली का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस वीडियो में कोहली को लेकर कहा है कि जब कोहली कप्तान थे, तो मैं देखता था कि भले ही हमें विकेट नहीं मिलती थी, लेकिन फिर भी सामने वाली टीम दबाव में रहती थी। अगर कोई टीम दबाव में होती है, तो उसकी गलती करने का चांस बढ़ जाता है। मैंने कोहली से ये चीज सीखी और यही अप्लाई भी करता हूं। रोहित ने आगे कहा कि हमें एक विकेट ले लेने पर अधिक एक्साइटेड नहीं होना है और गेम में बेहतर प्रदर्शन करते जाना है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट में कमाल कर दिया था। कोहली ने भारत के लिए 68 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 40 मुकाबले में भारत को जीत मिली और सिर्फ 17 मुकाबले हारे हैं। इसी कारण से साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद फैंस कोहली की कप्तानी याद कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ