IND vs SA: किन खिलाड़ियों को Team में मिलेगी जगह, भारतीय टीम की संभावित Playing 11

India vs South Africa: 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल डरबन में खेला जाएगा। यहां पढ़ें इस मैच में किन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।

India vs South Africa Team india ist Match probable Playing 11

Image Credit- Social Media

India vs South Africa Ist T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 10 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं, हालांकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। ऐसे में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चाहर क्यों नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका

भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। वह घूमने के लिए यूरोप गए हुए थे, इस कारण से वह टीम के साथ अफ्रीका नहीं जा सके थे, लेकिन अब वह अफ्रीका पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनका खेलना पक्का समझा जा रहा है। दूसरी ओर तेज गेंदबाज दीपक चाहर अभी तक साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। पिता की तबियत बिगड़ने के कारण वह टीम के हिस्सा नहीं बन सके हैं। ऐसे में संभवत: अगर उनकी पिता की तबियत ठीक नहीं हुई, तो वह इस सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

डरबन में भारत का रिकॉर्ड खराब

डरबन में भारतीय टीम को संभलकर खेलने की जरूरत है। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारतीय टीम ने यहां कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 3 मुकाबले ही जीत पाई है। भारत को 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि मैच ड्रॉ हुआ था और एक मैच रद्द हो गया था। इससे साफ है कि इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ