Live Updates
22:10 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार

दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले टी20 मुकाबले में 101 रनों की शर्मनाक हार मिली है. दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. दक्षिण के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे नतंमस्तक कर दिया.

22:04 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: जीत के बेहद करीब पहुंची टीम इंडिया

कटक टी20 मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 72 रनों पर ही 9 विकेट हासिल कर लिए हैं. सभी भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है. पांड्या ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया है.

22:00 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: बुमराह ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने केशव महाराज का भी विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में 2 विकेट हासिल किया. इसी के साथ उन्होंने विकटों की संख्या को 101 कर लिया है. भारत अब जीत के सिर्फ 2 विकेट की दूरी पर है.

21:57 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका की आखिरी उम्मीद भी टूटी

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 7वें विकेट के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस को खो दिया है. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम अब बड़ी हार के ओर बढ़ रही है. ब्रेविस के रूप में जसप्रीत बुमराह को टी20आई में 100 विकेट मिला है.

21:50 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: जीत की ओर बढ़ी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मार्को यानसेन के रूप में छठा विकेट गंवा दिया है. वरुण चक्रवर्ती को मुकाबले में दूसरा विकेट मिला है. अफ्रीका की टीम ने सिर्फ 68 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं.

21:39 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8वें ओवर में ही 5 विकेट गंवा दिए हैं. डोनोवन फरेरा भी सिर्फ 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए हैं. टीम इंडिया की मैच में पकड़ बहुत मजबूत हो गई है.

21:31 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: बल्ले के बाद गेंद के साथ भी चमके पांड्या

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पावरप्ले खत्म होने के बाद एक और विकेट गंवा दिया है. अपनी पारी की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने डेविड मिलर को पवेलियन भेज दिया. अफ्रीका ने सिर्फ 45 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं.

21:26 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कप्तान एडेन मार्करम के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया है. अक्षर पटेल ने अपनी पारी के पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया. अफ्रीका ने पावरप्ले में 45 रन बनाकर 3 विकेट गंवाए हैं.

21:11 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका की भी हालत हुई खराब

टीम इंडिया की तरह दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. सिर्फ 16 रनों पर ही टीम ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं. दोनों ही विकेट अर्शदीप सिंह को मिले हैं.अफ्रीका की टीम फिलहाल मुश्किल में नजर आ रही है.

20:58 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: पहले ओवर में ही आउट हुए डी कॉक

टीम इंडिया को गेंदबाजी के दौरान शानदार शुरुआत मिली है. सिर्फ दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए हैं. भारतीय गेंदबाजों को अपना ये कारनामा जारी रखना होगा.

20:46 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया ने दिया 176 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए हैं. जिसमें हार्दिक पांड्या ने अकेले 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली है.

20:41 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: हार्दिक पांड्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने कमबैक मैच में कमाल का प्रदर्शन 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. पांड्या ने अपनी इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं.

20:31 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया की कम नहीं हो रही मुश्किलें

भारतीय टीम ने 18वें ओवर में शिवम दुबे का भी विकेट गंवा दिया है. दुबे सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम उसके बाद भी अभी तक 150 रन भी नहीं बना सकी है.

20:16 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

टीम इंडिया ने 14वें ओवर में अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. अक्षर पटेल 21 गेंदों में सिर्फ 23 रन ही बना सके. लुथो सिपामला को दूसरा विकेट मिला है. भारत फिलहाल बहुत ही मुश्किल में नजर आ रहा है.

20:03 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया को लगा चौथा विकेट

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. तिलक वर्मा 32 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत ने 12 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 80 रन ही बनाए हैं. ऐसे में बड़े लक्ष्य की ओर जाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.

19:56 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: मुश्किल में फंसी टीम इंडिया

टीम इंडिया 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन ही बना सकी है. तिलक वर्मा फिलहाल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया को फिलहाल 170 रनों तक पहुंचना होगा.

19:37 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने 48 रनों पर ही तीसरा विकेट खो दिया है.

19:34 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत

पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 40 रन ही बनाया है. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव बुरी तरह से फेल हो गए हैं.

19:19 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया ने सिर्फ तीसरे ओवर में ही कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी विकेट गंवा दिया है. सूर्या सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. कप्तान और उपकप्तान दोनों को ही लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा है.

19:04 (IST) 09 Dec 2025
IND vs SA 1st T20I Live: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टीम इंडिया की कटक टी20 मैच में पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पहला ओवर लुंगी एनगिडी फेंक रहे हैं.

IND vs SA 1st T20I Highlights: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और 101 रनों से मुकाबला हार गया.

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर उन्हें बेहद खराब शुरुआत मिली. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव बुरी तरह से फेल हो गए हैं. तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने भी बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया एक समय बहुत बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 175 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं लुथो सिपामला ने भी 2 विकेट हासिल किया. डोनोवन फरेरा ने भी 1 विकेट झटका.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: तिलक वर्मा ने मारा ऐसा शॉट कि छूमंतर हो गई गेंद, गेंदबाज के साथ फैंस के भी उड़ गए होश 

---विज्ञापन---

दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार 

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया. डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही उनकी टीम को 101 रनों से शर्मनाक हार मिली. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कटक में आया Hardik Pandya का तूफान, कमबैक मैच में चकनाचूर किया केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---